फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 58 टीमों ने चमकाए हरियाणवी रंग, लोकगीतों से गूंजा विश्वविद्यालय

विज्ञापन
29जेएनडी26 : कार्यक्रम में र​सिया डांस करते कलाकार। स्रोत विवि
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय हरियाणा दिवस समारोह का दूसरा दिन कला, संस्कृति और उत्साह का अनुपम संगम बनकर उभरा। शनिवार सुबह से ही विश्वविद्यालय हरियाणवी वेशभूषा, रंग-बिरंगे परिधानों, लोकगीतों की धुनों से जीवंत दिखा। 58 टीमों ने पंजीकरण करवाकर विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया।
विज्ञापन

मंच पर प्रस्तुत की गई सांस्कृतिक गतिविधियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। लोकगीत, भजन, गजल, पॉप सॉन्ग, रसिया ग्रुप डांस, लोक कॉस्ट्यूम परेड, नाट्य प्रस्तुतियां, ऑन द स्पॉट पेंटिंग, मोनो एक्टिंग और वन एक्ट प्ले जैसी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने भाग लिया।
आकर्षक केंद्र हरियाणवी संगीत जगत के लोकप्रिय कलाकार अमित ढुल और सुमित सैनी रहे। उनके मंच पर आते ही उत्साह की लहर सी दौड़ गई। अमित ढुल ने अपने गीत “कितै भी घुमादा कौनी…” यार तेरा चेतक पै चालै... से युवक और युवतियों में जोश भर दिया, वहीं सुमित सैनी की सुरीली प्रस्तुतियों ने माहौल को और अधिक सांस्कृतिक रंगों से भर दिया।
विज्ञापन

समारोह के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में सफीदों विधायक राजकुमार गौतम और उचाना विधायक देवेंद्र अत्री शिरकत की। इसके साथ ही विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति प्रो. दीप्ति धर्मानी, प्रो. विजय अरोड़ा, प्रो. असीम मिगलानी और दिल्ली विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम निदेशालय के अध्यक्ष अनूप लाठर मौजूद रहे।

29जेएनडी26 : कार्यक्रम में रसिया डांस करते कलाकार। स्रोत विवि

29जेएनडी26 : कार्यक्रम में रसिया डांस करते कलाकार। स्रोत विवि

29जेएनडी26 : कार्यक्रम में रसिया डांस करते कलाकार। स्रोत विवि

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें