जींद। कैथल में एक दिसंबर को प्रदेशस्तर पर मनाई जा रही महाराज शूरसैन जयंती में जिले से रोडवेज की 58 बस जाएंगी। यह बसेंं शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र से लोगों को लेकर कैथल पहुंचेगी। बसों में लोगों को खाने का सामान दिया जाएगा। यह बस ढाणी, बराडखेड़ा, सैनी धर्मशाला, रामगढ़, किनाना, अमरहेड़ी रोड ओम नगर, रोहतक रोड जींद, घिमाना, रामकली, बराह खुर्द, गौंसाईखेड़ा, शादीपुरा, शामलो कलां, ढिगाना, बरौली, बख्ताखेड़ा, हैबतपुर, सैनी रामलीला ग्राउंड, निर्जन, रोहतक रोड, भिवानी रोड, साहनपुर, कारखाना, जामनी, कालवां, बिटानी, सरड़ा, रत्ताखेड़ा, खेड़ा खेमावती, सैनी धर्मशाला, सफीदों अर्बन, बहादुरगढ़, ऐंचरा, ढाबी, रसीदां, हरनाम सिंह खेड़ा, खरल व धमतान साहिब से एक-एक बस कैथल जाएंगी। वहीं बहबलपुर, लिजवाना कलां, जलालपुरा, बनियाखेड़ा, नगूरां, नारायणगढ़, रेवर, बुलां व उझाना गांव से दो-दो बस कैथल पहुंचेगी। 58 बस जाने पर यात्रियों के लिए केवल 111 बस ही रह जाएंगी, इसके चलते यात्रियों को ढिगाना, हथवाला, अलेवा, मांडी व डाहोला जैसे ग्रामीण रूट पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जींद डिपो में इस समय 169 बस हैं, इसमें आमतौर पर रोज 16 से 17 हजार यात्री सफर करते हैं।
रोडवेज के बेड़े में बसों की संख्या बढ़ाई जाए, इससे युवाओं को स्थाई रोजगार और साथ ही लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल जाए। राज्यस्तरीय कार्यक्रमों में रोडवेज बसों का प्रयोग करने से यात्रियों को परेशानी होती है।
- संदीप रंगा, राज्य उपप्रधान, हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ
कैथल में एक दिसंबर को राज्यस्तरीय शूरसैन जयंती समारोह में लगभग 58 बसें जींद डिपो से जाएंगी। इनमें 32 बसें डिपो जींद, नरवाना और सफीदों सबडिपो से 13-13 बसें जाएंगी जो देर शाम तक वापस आ जाएंगी।
- राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद