28जेएनडी10 : शहीद समारक पर शहीदों को श्रद्वाजंलि देने पहुंचे पूर्व सैनिक और उनके परिजन। स्रोत :
जींद। गोहाना रोड स्थित शहीद स्मारक पर रविवार को 1965 में हुए भारत-पाक युद्ध की विजय का डायमंड जुबली समारोह आयोजित किया। इस समारोह में वीर सेनानी जिसने इस युद्ध में अपने जौहर दिखाकर दुश्मन देश को शिकस्त दी और 1965 युद्ध में भाग लिया था उनको सैनिक सम्मान से नवाजा गया।
कर्नल डीके भारद्वाज ने बताया कि कुल 58 वीर योद्धाओं और 11 वीरांगनाओं को सैनिक सम्मान प्रदान किए गए। वीर सैनिकों ने अपने लड़ाई के अनुभव सांझा कर माहौल को राष्ट्र भक्तिमय बना दिया। पूर्व सैनिक कल्याण संगठन ने कार्यक्रम का आयोजन किया और सीनियर सिटीजन फोरम जींद आयोजन सहभागी संस्था रही।
अकादमी के डायरेक्टर धर्मदेव विद्यार्थी, मेजर जनरल अनिल चौधरी, पूर्व वीसी डॉ. अविनाश चावला समारोह के अतिथि रहे। इस मौके कैप्टन वेद बरसोला, सूबेदार मेजर जयपाल, सूबेदार मेजर रामकरण दलाल और सूबेदार जय भगवान मौजूद रहे।