जींद। डिटेक्टिव स्टाफ जींद की टीम ने एक आईसर गाडी से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। गाड़ी में 560 शराब की पेटी भरी हुई थी। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजस्थान के बाड़मेर जिला के गांव गुड़ामलानी निवासी लुम्भाराम के रूप में हुई है।
डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज ऋषिपाल ने बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ की टीम रविवार को बस अड्डा जुलाना मौजूद थी। इसी समय एएसआई राजेश कुमार को सूचना मिली कि एक लाल रंग की आईसर गाड़ी जो पंजाब से अवैध शराब लेकर हरियाणा के रास्ते अन्य राज्यों में सप्लाई करने जा रही है। सूचना के बाद जुलाना रोड के आसपास नाकाबंदी की जाए तो गाड़ी व चालक को भारी मात्रा में अवैध शराब सहित काबू किया जा सकता है। इस सूचना पर टीम ने गतौली नहर पुल के पास नाकाबंदी शुरू कर दी। इस दौरान एक लाल रंग की आईसर गाड़ी जींद की तरफ से आते हुए दिखाई दी, वाहन को रुकवाकर तलाशी ली गई तो गाड़ी में कुल 560 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई।