फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 विद्यार्थियों समेत 53 नए कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
एक राजकीय स्कूल में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग स्कूलों में मोबाइल टीम भेजकर विद्यार्थियों और स्टाफ के सैंपल ले रहा है। स्कूलों में विद्यार्थी संक्रमित मिल रहे हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग को 671 लोगों की रिपोर्ट मिली, जिसमें 53 लोगों को पॉजिटिव पाया गया है। इनमें एक निजी स्कूल के 14 विद्यार्थी भी शामिल हैं। दो विद्यार्थी एक राजकीय स्कूल के और तीन अन्य स्कूलों के शामिल हैं। जिले में अब तक 5696 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया है, जबकि इनमें से 5309 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक जिले में 86 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है। इस समय जिले में एक्टिव केसों की संख्या 300 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने कहा कि होली के त्योहार को देखते हुए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। जिले में लगातार कोरोना का ग्राफ बढ़ रहा है। यदि लोग नहीं संभले तो यह ग्राफ और बढ़ जाएगा। लोगों को अधिक से अधिक कोरोना वैक्सीन भी लगवानी चाहिए। स्कूल में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। स्कूल संचालकों को शारीरिक दूरी के अनुसार ही बच्चों को बैठाना चाहिए। काफी स्कूल संचालक इस नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में अब तक 100 से ज्यादा विद्यार्थी पॉजिटिव आ चुके हैं।
बुखार और खांसी के मरीज करवाएं जांच
सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने कहा कि जिन लोगों को खांसी, जुकाम, बुखार या गले में खराश की समस्या है वे कोरोना की जांच अवश्य करवाएं। ऐसे मरीजों को घर में अलग कमरे में रखना चाहिए। किसी व्यक्ति ने कोरोना जांच के लिए सैंपल करवाया है तो रिपोर्ट आने तक उसको अपने आपको घर पर क्वारंटीन रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें