फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को छह माह से नहीं मिला वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
छह माह से वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने जताया रोष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। नागरिक अस्पताल में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को छह माह से वेतन नहीं मिलने पर शुक्रवार को धरना दिया को लेकर शुक्रवार को । इसमें कर्मचारियों ने ठेकेदार व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया। एसएमओ डॉ. देवेंद्र बिंदलिस ने जल्द ही वेतन दिलाने का आश्वासन दिया, लेकिन कर्मचारी ने एसएमओ के दावे को अनसुना कर छह माह का वेतन देने की बात लिखित में देने को कहा।
विज्ञापन

कर्मचारी ओमबीर, सुंदर, नितिन, बिजेंद्र , अजय, नीरज कुमार, नीशू जांगड़ा, आशीष, राकेश, प्रवीण, किरती, सुधीर, तरसेम, विनोद, जसमेर, प्रदीप, विरेंद्र, सिकंदर, रोहताश, बलजीत, सुखबीर, ओमप्रकाश, सुंदर, विनोद, गुरनाम, मनोज ने बताया कि 75 आउटसोर्स कर्मचारी नागरिक अस्पताल में कार्यरत हैं। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनको वेतन नहीं मिलेगा, तब तक धरना जारी रहेगा। एसएमओ बिंदलिश ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन ठेकेदार द्वारा दिया जाता है. सभी कर्मचारियों के वेतन के लिए ठेकेदार को लिख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें