फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश उत्सव को लेकर डीईईओ ने ली खंड के बीईओ की मीटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
टॉपर्स के पोस्टर घरों में बांटकर करेंगे सरकारी स्कूलों का प्रचार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग अब टॉपर्स के पोस्टर छपवाकर घर-घर बंटवाएगा। इसको लेकर शुक्रवार को डीईईओ दलजीत सिंह ने सभी बीईईओ की मीटिंग ली। सरकारी स्कूलों में टॉप करने वाले बच्चों की जानकारी ली गई। अब एक सप्ताह में सभी बीईईओ को अपने-अपने खंड के टॉपर बच्चों की सूची सौंपेंगे। एक अप्रैल को करसिंधु गांव में होने वाले कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास द्वारा प्रवेश उत्सव का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

डीईईओ दलजीत सिंह ने बताया कि प्रवेश उत्सव की तैयारियों को लेकर खंड के सभी बीईओ की मीटिंग ली गई और प्रवेश उत्सव को सफल बनाने के लिए विचार-विर्मश किया गया। खंड के सभी बीईओ को अपने-अपने खंडों के सरकारी स्कूलों में टॉप करने वाले बच्चों रिपोर्ट देने को कहा और टॉप करने वाले बच्चों के पोस्टर छपवाकर घर-घर जाकर सरकारी स्कूलों की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी जाएगी और सरकारी स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया जाएगा। इस बार काफी संख्या में लोगों को प्रवेश उत्सव के तहत सरकारी स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं के बारे जागरूक किया जाएगा और सरकारी स्कूलों में अधिक बच्चे आने की उम्मीद हैं। इस मौके पर डिप्टी डीईओ राजबीर श्योराण, बीईईओ कल्याण सिंह चहल, रामनिवास शर्मा, घांसीराम, राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें