फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान कर किया स्वरोजगार के लिए प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी ने महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान कर किया स्वरोजगार के लिए प्रेरित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में कल्याण विभाग द्वारा संचालित सिलाई प्रशिक्षण योजना के तहत 134 महिलाओं में सिलाई एवं कढ़ाई मशीन बांटी। डॉ. आदित्य दहिया ने महिलाओं में सिलाई की मशीन वितरित करते हुए कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है। महिलाएं सिलाई, कढ़ाई के काम से अपने परिवार को आमदनी बढ़ाकर अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठा सकती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग की महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई के कार्य का प्रशिक्षण दिया जाता है। एक वर्ष की प्रशिक्षण अवधि में गरीब परिवार की महिलाओं को 600 रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति दी जाती है। इतना ही नहीं प्रशिणार्थियों को कच्चे सामान के लिए 300 रुपये की राशि भी दी जाती है। जिला में छह प्रशिक्षण केंद्र चलाए जा रहे हैं। धमतान साहिब, करेला, रधाना, रजाना कलां, बागडू कलां तथा घोघड़िया गांवों में प्रशिक्षण केंद्र चलाए जा रहे हैं। प्रत्येक केंद्र में 25 महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं। एक साल के प्रशिक्षण के बाद महिला को नि:शुल्क सिलाई या कढ़ाई की मशीन मुफ्त में दी जाती है। इस मौके पर जिला कल्याण अधिकारी सुनील, सोनी ने डीसी का स्वागत किया। कार्यक्रम में तहसील कल्याण अधिकारी संतरों व राजकुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में करेला गांव की रितु, धोली, हिमांशी, सुनीता समेत अनेक महिलाएं उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें