फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्हांसमेंट के खिलाफ सेक्टरवासियों के आंदोलन को समर्थन देने आज पहुंचेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
एन्हांसमेंट को लेकर आज रैली के बाद सेक्टरवासी देंगे गिरफ्तारियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पिछले आठ महीने से हुडा सेक्टरों में डाली गई एन्हांसमेंट के आंदोलन को अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी समर्थन देंगे। इसके लिए 25 नवंबर को जींद के सेक्टर आठ में सेक्टरवासियों की प्रदेश स्तरीय रैली की जा रही है। जिसमें केजरीवाल पहुंच रहे हैं। रैली को लेकर हुडा सेक्टर स्टेट कंफेडरेशन की मीटिंग शनिवार को यशवीर मलिक की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग के दौरान तय किया गया कि अरविंद केजरीवाल के जाने के बाद गिरफ्तारियां देकर विरोध जताया जाएगा।
पत्रकारों से बातचीत में मलिक ने कहा कि एक अप्रैल को अधिकारियों के साथ सेक्टर स्टेट कंफेडरेशन की मीटिंग हुई थी। जिसमें सेक्टर वासियों ने मांगों को लेकर प्रदेश सरकार से उचित एन्हांसमेंट भरने की मांग की थी। अभी सेक्टर वासी सिर्फ दोबारा गणना कर सही एन्हांसमेंट की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हुडा इस मामले में बड़ा भ्रष्टाचार कर रहा है। यदि इसकी जांच हो तो यह प्रदेश का सबसे बड़ा घोटाला हो सकता है। मलिक के अनुसार करीब 2000 करोड़ रुपये का गोलमाल किया जा रहा है। उनके अनुसार अब कारनामे छुपाने के लिए हुडा निवासियों को कभी इंन्हासमेंट के लिए 40 प्रतिशत की छूट दी जा रही है तो कभी साढ़े 37 प्रतिशत। लेकिन एन्हांसमेंट की राशि की दोबारा गणना से बचा जा रहा है। यह अपने आप में एक स्कैम है।
विज्ञापन

यह है सेक्टरवासियों का तर्क
यशवीर मलिक के अनुसार हुडा ने खुद माना है कि सेक्टरों की 50 से 55 प्रतिशत जमीन किसी को अलाट ही नहीं की गई। ऐसे में यह हुडा की संपत्ति है और इस जमीन की एन्हांसमेंट भी हुडा द्वारा ही दी जानी चाहिए। फिलहाल प्रदेश के 18 जिलों में करीब 4850 करोड़ रुपये की एन्हांसमेंट डाली गई है। इसमें से कुछ राशि अभी रोकी गई है। कुल मिलाकर करीब 18 से 20 हजार करोड़ रुपये की राशि एन्हांसमेंट के रूप में वसूलने की तैयारी है। यह सरासर गलत है। मलिक के अनुसार हुडा सेक्टरों में स्कूल की साइट होती हैं और इस पर स्कूल चल रहे हैं। यह राशि भी आम नागरिकों पर डाली जा रही है। यदि इसकी दोबारा गणना की जाए तो यह राशि 200 करोड़ रुपये से अधिक नहीं होगी। उल्टा हुडा को लोगों के पैसे लौटाने होंगे।
सामने आ चुका है फर्जीवाड़ा
मलिक के अनुसार एन्हांसमेंट की राशि में अब तक 128 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आ चुका है। इनके तहत फर्जी बैंक खाते खुलवाकर उनमें राशि डाली गई है, जबकि एन्हांसमेंट की राशि उन लोगों को जानी चाहिए, जिनकी जमीन सेक्टर के लिए अधिग्रहित हुई है। इसके अलावा सेक्टरों की गलियां, अस्पताल व मार्केट जैसी साइट के लिए हुडा 30 प्रतिशत विकास शुल्क पहले ही ले लेता है। इस जमीन की एन्हांसमेंट भी लोगों पर थोपी जा रही है।
विज्ञापन

केजरीवाल खुद आएंगे समर्थन के लिए, सेक्टर वासियों ने नहीं यिा न्योता
मलिक ने कहा कि विपक्षी दल के नेताओं ने सेक्टर वासियों के एन्हांसमेंट के विरोध में प्रदर्शन के दौरान समर्थन दिया। विपक्षी दलों को भी दिख रहा है कि सेक्टर के लोग प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण परेशान होकर प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। इसलिए धरने पर विपक्षी दलों ने भी सेक्टर वासियों के प्रदर्शन को समर्थन देने का विचार जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी समर्थन के लिए खुद आए हैं। उन्हें विशेष निमंत्रण नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें