फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो के राजनीतिक और परिवारिक संघर्ष के बीच आज जींद में निणार्यक फैसला लेंगे अजय व दुष्यंत चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
31 साल बाद देवीलाल की चौथी पीढ़ी संघर्ष के लिए फिर जींद के हुडा मैदान में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। देवीलाल परिवार में पिछले दो महीने से पारिवारिक और राजनीतिक विवाद चला आ रहा है। इनेलो को लेकर डॉ. अजय चौटाला और उनके बेेटे सांसद दुष्यंत चौटाला द्वारा शनिवार को कोई निर्णायक फैसला लिया जाएगा। इस फैसले से प्रदेश की राजनीति को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इनेलो परिवार में बिखराव हो सकता है। इससे प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण बनेंगे। वहीं
17 नवंबर को जींद में होने वाले कार्यक्रम से एक बार फिर देवीलाल परिवार की चौथी पीढ़ी जींद के हुडा मैदान में अपने नए राजनीतिक संघर्ष की शुरूआत करेंगा। करीब 31 साल पहले पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल ने भी इसी मैदान से अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरूआत की थी। जींद में हुए समस्त हरियाणा सम्मेलन के बाद हुए विधानसभा चुनाव में चौधरी देवीलाल ने प्रदेश की 90 में से 85 सीटों पर कब्जा जमाया था। ऐसे में एक बार फिर से देवीलाल परिवार जींद से प्रदेश के नए राजनीतिक समीकरणों को जन्म देगा।
विज्ञापन

जानकारी के लिए पूर्व उपप्रधानमंत्री और सांसद दुष्यंत चौटाला के परदादा चौधरी देवीलाल ने भी 1987 में ठीक इसी जगह समस्त हरियाणा सम्मेलन किया था। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि समस्त हरियाणा सम्मेलन से बड़ी आज तक प्रदेश में कोई रैली नहीं हुई है। ऐसे में यह सम्मेलन कई मायनों में खास रहेगा। वैसे भी जींद की धरती इनेलो के लिए हमेशा खास रही है। अब इनेलो में फूट हो गई है तो जींद की धरती देवीलाल परिवार में अजय व दुष्यंत चौटाला का साथ देगी या अभय चौटाला का साथ देगी, यह समय ही बताएगा।
देवीलाल की विरासत में नौवीं बार नई पार्टी का नाम
अपने समय में हरियाणा की राजनीतिक का केंद्र रहे चौधरी देवीलाल ने अपने राजनीतिक संघर्ष में आठ पार्टियां बनाईं। नई पार्टी के साथ नाम व चिह्न भी बदलते रहे हैं। अब इनेलो में फूट साफ है। ऐसे में चौधरी देवीलाल की विरासत नौवीं बार नई राजनीतिक पार्टी के मुहाने पर खड़ी है। चौधरी देवीलाल ने अपने जीवनकाल में कांग्रेस पार्टी छोड़ने के बाद भारतीय क्रांति दल, जनता पार्टी, लोकदल, जनता दल, दलित मजदूर पार्टी, जनता दल, समता पार्टी और इनेलो पार्टी में राजनीति की। अब एक बार फिर नई पार्टी बननी लगभग तय है।
अजय समर्थकों ने झोंकी ताकत
हालांकि जींद में कार्यकर्ता सम्मेलन कई दिन पहले भी हो चुका है। इसके बाद अजय चौटाला को इनेलो से निष्कासित भी किया जा चुका है। ऐसे में इनेलो पार्टी में अजय चौटाला व सांसद दुष्यंत चौटाला के समर्थकों ने जींद के कार्यकर्ता सम्मेेलन को सफल बनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। अजय चौटाला के निष्कासन के बाद इनेलो से बगावत करने वाले पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी बांगड़ा ने शनिवार को जींद में तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं मेें भी जोश भरा।
सफीदों रोड पर होगी कार्यकारिणी की मीटिंग
शनिवार को इनेलो की प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग और कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग सफीदों रोड स्थित दीप होटल में होगी, जबकि कार्यकर्ता सम्मेलन हुडा ग्राउंड (देवीलाल ग्राउंड) में होगा। ठीक उसी जगह मंच लगाया गया है, जहां 1987 में चौधरी देवीलाल ने समस्त हरियाणा सम्मेलन किया था।
विज्ञापन

आज पूरी इनेलो डॉ. अजय चौटाला के साथ खड़ी है। इसको लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की गई हैं। शनिवार को पता चल जाएगा कि इनेलो किसके साथ है। कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे लोग चौधरी देवीलाल की असली विरासत का फैसला करेंगे।
कृष्ण राठी, जिलाध्यक्ष इनेलो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें