फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी मांग नहीं, टिकट मिली को मना भी नहीं : डॉ. एके चावला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरी मांग नहीं, टिकट मिला तो मना भी नहीं करेंगे : डॉ. चावला
विज्ञापन

जींद। रविवार को सीएम की रैली में भाजपा में शामिल हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. एके चावला ने कहा कि भाजपा से विचार मिलने के कारण इनेलो छोड़ दी है। उन्होंने कहा कि उनकी भाजपा से टिकट की कोई मांग नहीं, लेकिन पार्टी टिकट देगी तो मना भी नहीं करेंगे।
डॉ. चावला ने अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 2003 में जब चौधरी ओमप्रकाश चौटाला प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तो उनको कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया । 2005 में वे इनेलो की सक्रिय राजनीति में भाग लेने लगे। उन्हें इनेलो बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी का विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया। वे सोनीपत लोकसभा के प्रभारी भी रहे। इनेलो में भी उन्हें पूरा मान-सम्मान मिला। चौधरी ओमप्रकाश चौटाला से उनके पारिवारिक संबंध हैं, लेकिन भाजपा से विचार मिलने के कारण उन्हें इनेलो को छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनेलो के पारिवारिक विवाद के कारण दुख है
डॉ. चावला ने कहा कि उन्होंने बेशक भाजपा को ज्वाइन कर लिया हो, लेकिन इनेलो में उपजे पारिवारिक विवाद को उन्हें बेहद दुख है। वे पिछले काफी समय से इनेलो में सक्रिय नहीं थे। वे आज भी चौधरी ओमप्रकाश चौटाला का इतना ही सम्मान करते हैं, जितना पहले करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें