फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने किया पशु हस्पताल में पौधा रोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
पशुपालन विभाग ने पार्क को लिया गोद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। डीसी अमित खत्री ने मंगलवार को भिवानी रोड स्थित पशु अस्पताल में पौधा रोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि धरा पर मानव जीवन लंबे समय तक रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिकाधिक पौधरोपण करना होगा। इस दौरान पशु पालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. रविंद्र हुड्डा, जिला वन अधिकारी रोहताश बिरथल भी मौजूद रहे। इस दौरान स्वयंसेवी संस्था सेव ने पशुपालन विभाग के पार्क को गोद लेने की घोषणा की। सेव संस्था के प्रधान नरेंद्र नाडा ने कहा कि संस्था द्वारा प्रत्येक रविवार को शहर में सफाई की मुहिम चलाई जाती है। अब वे इस पार्क को भी संभालेंगे और अपने स्तर पर रख रखाव करेंगे।
डीसी ने बहोतवाला गांव में रखी चौपाल की आधारशिला
डीसी ने मंगलवार को बहोतवाला गांव में चौपाल के निर्माण कार्य की शुरूआत करते हुए आधारशिला रखी। इस दौरान डीसी ने कहा कि गांव में भाईचारा व समरसता को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार के सामूहिक निर्माण कार्य वरदान साबित होते है। उन्होंने कहा कि यह चौपाल निश्चित रूप से गांव में भाईचारे की भावना को मजबूती प्रदान करेंगी, क्योंकि इसके निर्माण के लिए सभी गांव वासी सामूहिक प्रयास कर रहे है। इस चौपाल के लिए डी- प्लान के तहत डीसी द्वारा आठ लाख रुपये की राशि जारी करवाई गई है। डीसी ने गांव के लोगों द्वारा गांव में पौधरोपण अभियान की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस चौपाल परिसर में भी चालू बारिश के मौसम में पौधरोपण किया जाना चाहिए। इस मौके पर प्रकाश बोहतवाला, जिला परिषद के उपप्रधान उमेद सिंह, जगमोहन, फूल कुमार चांद सिंह, रामधारी, महेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर पर सवार होकर गोशाला शेड की नींव रखने पहुंचे डीसी
इस दौरान डीसी ने अलेवा गांव में बाबा धूणे वाली गोशाला में पहुंचकर वहां एक नए शेड की आधारशिला रखी। बारिश के मौसम में डीसी ने ट्रैक्टर पर सवार होकर शेड के निर्माण स्थल पर पहुंचकर नींवपत्थर रखा और यहां रखी जा रही गायों के रखरखाव को देखा। उन्होंने कहा कि गोवंश की दुर्दशा को रोकने के लिए गांव के लोगों ने गांव में ही गोशाला बनवाई है और इन गोशालाओं के संचालन की जिम्मेदारी भी खुद अपने ऊपर ली है। यह गोवंश संरक्षण की दिशा में सराहनीय कदम है। गौरतलब है कि गोशाला के शेड के लिए गोसेवा आयोग द्वारा दस लाख रुपये की राशि दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें