फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सहकारी परिवहन समिति कल्याण संघ ने किलोमीटर स्कीम में हुई धांधली के विरोध में सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
किलोमीटर स्कीम में धांधली के विरोध नारेबाजी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। हरियाणा सहकारी परिवहन समिति कल्याण संघ ने मंगलवार को किलोमीटर स्कीम में हुई धांधली के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मुख्यमंत्री के नाम नगराधीश सत्यवान मान को जिलाध्यक्ष धर्म सिंह फौजी की अध्यक्षता में ज्ञापन सौंपा।
प्रदेशाध्यक्ष दलबीर सिंह मोर ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि किलोमीटर स्कीम में सरकार ने अपने कुछ चहेतों और पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए बिना विज्ञापन दिए ही इस स्कीम को लागू किया है। अगर इस स्कीम को ठीक से लागू किया जाता तो प्रदेश में हजारों लोगों को रोजगार मिलता, लेकिन अब इस स्कीम में कुछ ही पूंजीपति शामिल होंगे। इस स्कीम की सबसे बड़ी खामी यह है कि इसमें एक कंपनी द्वारा कम से कम पांच बस चलाने का निर्णय लिया है। इतनी ज्यादा बस उपलब्ध करवाने के लिए लगभग सवा करोड़ रुपये से ज्यादा की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि इस स्कीम के बारे में किसी भी परिवहन विभाग के क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर कोई नोटिस नहीं लगाया और न ही किसी अन्य माध्यम से वर्तमान बस संचालकों एवं जनता को इसकी सूचना दी गई। उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों को लाभ देने के लिए टेंडर ऊंचे रेटों पर उठाए गए हैं। इसका नुकसान प्रदेश सरकार को उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस स्कीम पर तुरंत रोक लगाकर अधिकारियों और पूंजीपतियों की मिलीभगत की जांच करवाई जाए। इस अवसर पर रोहताश, महाबीर, श्यामसिंह, सुभाष, राजेश कुमार, अंशुल शर्मा, सुरेंद्र, सुशीला, केहर सिंह, जय भगवान और नरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें