फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी में गेहूं की आवक शुरू, खरीद नहीं होने से किसान बेचैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
सरकार ने भले ही एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद का ऐलान कर दिया है, लेकिन किसानों को गेहूं बेचने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। बुधवार से अनाज मंडी में गेहूं की आवक शुरू हो गई, लेकिन सरकारी अधिकारी गेहूं में नमी की मात्रा तय मानकों से अधिक बताकर गेहूं की खरीद से मना कर रहे हैं।
जींद अनाज मंडी में बुधवार को करीब 200-250 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी, लेकिन गेहूं की खरीद नहीं हुई है। सरकारी मानकों के अनुसार गेहूं में 12 प्रतिशत होनी चाहिए, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मंडी में आने वाली गेहूं में करीब 20से 25 प्रतिशत तक नमी आ रही है। इससे गेहूं की खरीद नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


घटे का सता रहा डर
सरकारी खरीद एजेंसियों का कहना है कि यदि वे अधिक नमी वाली गेहूं खरीदते हैं तो सूखने के बाद गेहूं का वजन घटेगा। इससे वजन कम होने की भरपाई खरीदने वाली एजेंसी को करनी पड़ेगी। ऐसे में एजेंसी गेहूं की खरीद करने से अभी मना कर रही हैं।

और बढ़ेगी आवक
वहीं आढ़ती भी स्वीकार कर रहे हैं कि बुधवार को मंडी में आने वाली गेहूं में नमी अधिक है। इसके चलते ही गेहूं की खरीद नहीं हो पा रही है। वहीं आढ़तियों का कहना है कि आने वाले दो-तीन दिन में गेहूं की आवक तेज हो जाएगी। ऐसे में यदि मंडी में गेहूं की बिक्री शुरू नहीं हुई तो गेहूं उतारने के लिए भी दिक्कत भी हो सकती है।

अभी गेहूं की आवक शुरू हुई, कंबाइन से कटी हुई गेहूं में शुरू में नमी अधिक आती है। इसके चलते हर साल यह स्थिति होती है। एक-दो दिन में गेहूं सूख जाएगी, इसके बाद खरीद हो जाएगी।
विज्ञापन

जगदीश भारद्वाज, प्रधान आढ़ती एसोसिएशन।

मंडी में सुखी गेहूं लाएं किसान
किसान मंडी में गेहूं को अच्छी प्रकार से सुखा कर लाएं। अधिक नमी होने पर गेहूं की खरीद रोकी गई है। किसान गेहूं के दाने को चबा कर देख सकते हैं। यदि चबाते हुए आवाज आती है तो गेहूं मंडी में लाई जा सकती है।
पवन चोपड़ा, सचिव, मार्केट कमेटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें