फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवका को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला
विज्ञापन

जींद। गांव खेड़ी तलौडा के निकट ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव ढाठरथ निवासी अनिल अपने गांव के ही धर्मबीर को साथ लेकर पिल्लूखेड़ा की तरफ जा रहे थे। जब वह गांव खेड़ी तलौडा के निकट पहुंचे तो तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार अनिल सड़क पर गिर गया और ट्रक का टायर उसके ऊपर से निकल गया। इसमें अनिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पीछे बैठा धर्मबीर बच गया। हादसा होने की सूचना पाकर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई प्रवीन की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें