फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माय सिटी प्रथम पेज की प्रस्तावित लीड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
सरकार अस्पतालों में बेहतर सुविधाओं का दावा करती है, लेकिन अधिकारियों की कार्यप्रणाली के आगे हर दावा दम तोड़ रहा है। ऐसा ही नजारा शनिवार को जींद के नागरिक अस्पताल में दिखा। हमेशा अपनी लापरवाही के लिए चर्चाओं में रहने वाले अस्पताल में शनिवार को मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी गायनी वार्ड में जच्चा और बच्चा को हुई।
नागरिक अस्पताल में शनिवार को सुबह आठ से बिजली गुल हो गई। इसके बाद बिजली दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद आई। गायनी वार्ड में गर्भवती व शिशुओं को परेशानी हुई। बिजली गुल रहने पर मरीजों ने हाथ वाले पंखे का सहारा लिया। गर्भवती महिलाओं व परिजनों कहना है, कि अस्पताल में सुबह आठ बजे की गई हुई बिजली दोपहर साढ़े 12-एक बजे आई। पांच घंटे बिजली गुल रही, ऊपर से भयंकर गर्मी और अस्पताल में बिजली गुल होना कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कई-कई घंटे बिजली गुल रहती है। इससे मरीजों को काफी परेशानी होती है। सबसे ज्यादा परेशानी अस्पताल के गयानी वार्ड में गर्भवती महिलाएं व शिशुओं को होती है, बिजली गुल होने पर डॉक्टर कह देते हैं, कि बिजली में पीछे कोई दिक्कत है। जल्द आ जाएगी बिजली।
विज्ञापन


हॉटलाइन भी हुई नाकाम
कहने को तो नागरिक अस्पताल शुरू से ही बिजली हॉटलाइन से जुड़ी हुई है, लेकिन लगातार कई घंटे के कट से हॉटलाइन से जुड़ा होने का भी कोई लाभ मरीजों को नहीं मिल रहा है। हालांकि हॉटलाइन पर 24 घंटे बिजली देने का प्रावधान होता है।


सुबह से नहीं बिजली
सुबह आठ बजे से ही अस्पताल में बिजली नहीं है। ऊपर से भयंकर गर्मी व नवजात शिशुओं को काफी परेशानी हो रही है। कई बार डॉक्टर से भी पुछ चुके हैं, कि बिजली कब आएगी। जब तक बिजली नहीं आती तब तक हाथ वाले पंखे से ही काम चल रहा है।
देवी, मरीज।


बार-बार लगते हैं कट
सुबह की गई हुई बिजली दोपहर 12 बजे आई। गायनी वार्ड में नवजात शिशु व गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बिजली गुल होना कोई नई बात नहीं है, गर्मी के मौसम में बिजली के बार-बार कट लगते हैं। इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
रमेश, परिजन।


132केवी में चल रहा काम
बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को दोपहर तक 132 केवी पावर हाउस में काम चलने के चलते बिजली सप्लाई बंद की गई थी। इसकी सूचना पहले भी दी गई थी। अधिकारियों के अनुसार बड़े संस्थाओं में वैकलपिक व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन



मिलनी चाहिए जनरेटर की सुविधा
बिजली कट की अवस्था में गायनी वार्ड में पावर बैकअप के लिए जनरेट सैट की सुविधा है। जरूरत पड़ने पर इससे बिजली सप्लाई होनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया गया है तो इसका पता किया जाएगा।
डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन।

नागरिक अस्पताल में 5 घंटे बिजली गुल, मरीज परेशान
सुबह आठ बजे से बिजली गुल साढ़े 12 बजे के बाद आई, बिलखते रहे नवजात
पांच घंटे बिजली कट से हुई भारी परेशानी, नहीं हुई व्यवस्था
गायनी वार्ड में गर्भवती महिलाएं व शिशु को हुई भारी परेशानी


फोटो कैप्शन
15जेएनडी 17 : बिजली नहीं होने पर अपने नवजात शिशु को पंखे से हवा करती महिला।
15जेएनडी 18व19 : गायनी वार्ड हाथ वाले पंखे हवा करते परिजन।
15जेएनडी 20 : देवी का फोटो।
15जेएनडी 21 : रमेश का फोटो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें