फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसवाईएल, बिजली तथा पानी को लेकर इनेलो ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
सफीदों एवं जींद हलके के इनेलो कार्यकर्ताओं ने एसवाईएल नहर का निर्माण करवाने, प्रदेश में बिजली तथा पानी की समस्या का समाधान करवाने की मांग को लेकर लघु सचिवालय परिसर के बाहर एक दिवसीय धरना दिया। धरने पर पहुंचे एसडीएम अश्विनी मलिक को इनेलो कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन सौंपा।
धरने की अध्यक्षता सफीदों के हलका प्रधान सुभाष देशवाल, जींद के हलका प्रधान भूपेंद्र जुलानी ने की। धरने पर मुख्य वक्ता के रुप में जिला प्रधान कृष्ण राठी व इनेलो विधायक परमेंद्र सिंह ढुल, विधायक डॉ. हरिचंद मिढ़ा एवं पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, रामफल कुंडू, सूरजभान काजल, युवा प्रदेश प्रभारी प्रदीप गिल पहुंचे। इनेलो जिला प्रधान कृष्ण राठी ने कहा कि हरियाणा के अलग अस्तित्व में आने के बाद केंद्र सरकार ने पानी बंटवाने को लेकर एक कमेटी बनाई थी। कमेटी ने एसवाईएल नहर से हरियाणा को 3.78 एमएएफ पानी देने की सिफारिश की थी लेकिन केंद्र सरकार ने हरियाणा को केवल 3.5 एमएएफ पानी का हिस्सा दिया। तत्कालीन मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल ने पंजाब सरकार को नहर के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये की राशि भी दी थी।
विज्ञापन

1981 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मौजूदगी में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में समझौते के अनुसार नहर का निर्माण 31 दिसंबर 1981 तक पूरा किया जाना था। तत्कालीन मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल के कार्यकाल में 1987 से 90 तक नहर का 60 प्रतिशत निर्माण का कार्य पूरा हुआ था। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने एक वर्ष में पंजाब सरकार को नहर का निर्माण पूरा करने का समय दिया था। लेकिन अब पंजाब सरकार ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करते हुए हरियाणा को पानी देने से मना कर दिया व पंजाब में नहर को बंद करवा दिया। विधायक परमेंद्र सिंह ढुल ने कहा कि बड़े खेद की बात है कि पंजाब द्वारा अपने खिलाफ फैसला आ जाने के भय से 2016 में पंजाब सरकार ने विधानसभा बजट सत्र में एक कानून पारित किया कि राज्य में एसवाईएल नहर के लिए अधिग्रहण की गई जमीन को किसानों को वापस कर दी जाए। पंजाब सरकार द्वारा ऐसा कदम संघीय ढांचे पर फिर से एक प्रहार है। उन्होंने जल्द से जल्द एसवाईएल नहर के निर्माण कार्य को पूरा करवाने व हरियाणा को उसके हिस्से का पानी दिलाने की मांग की। इसके बाद धरने पर पहुंचे एसडीएम अश्विनी मलिक ने इनेलो नेताओं से ज्ञापन लिया।
विज्ञापन

इस मौके डॉ. कृष्ण मिढ़ा, दयानंद कुंडू, सुमित्रा देवी, संतरो जागलान, माया देवी, किताब सिंह भनवाला, बिजेंद्र रेढू, बलवान डीपी, कर्ण सिंह अलेवा, हरीश अरोड़ा, डॉ. रणबीर राठी, रणबीर भुसलाना, बलजिंद्र ढाठरथ, अशोक गोयल, कैप्टन रणधीर चहल मौजूद रहे।

एसवाईएल और बिजली-पानी को लेकर इनेलो ने दिया धरना
प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें