फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए बन रहा 51 क्विंटल लड्डू

Mon, 13 Jul 2026 05:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
13जेएनडी09: डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा पीएम के स्वागत के लिए लड्डू तैयार करवाते हुए। स्रोत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित दौरे के लिए जिले में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उनके स्वागत को यादगार बनाने के लिए 51 क्विंटल लड्डुओं का प्रसाद तैयार किया जा रहा है। हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने सोमवार को लड्डू तैयार करने के स्थल का निरीक्षण किया।
उन्होंने स्वयं बूंदी बनाकर प्रसाद बनाने में सहभागिता निभाई। डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कारीगरों और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। कहा कि प्रधानमंत्री का आगमन पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने बताया कि 51 क्विंटल लड्डुओं का प्रसाद जींद की जनता की श्रद्धा का प्रतीक है। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उपाध्यक्ष ने नागरिकों से 17 जुलाई को अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह अवसर जींद के लिए ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है। जींद से शुरू होने वाली हाइड्रोजन ट्रेन देश को नई पहचान दिलाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें