फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ऑफर लेटर में देरी पर बिजली कर्मचारियों में रोष

Mon, 13 Jul 2026 05:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
13जेएनडी11: अनुबंधित कर्मचारियों को ऑफर लेटर नहीं मिलने व अन्य मांगों के विरोध में नारेबाजी करत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा की बैठक रविवार को एक्सईएन कार्यालय में जिला अध्यक्ष मोती मोर की अध्यक्षता में हुई। संचालन जिला सचिव योगेश शर्मा ने किया। बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष शर्मा और कार्यालय सचिव लोकेश भ्याण उपस्थित रहे।
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा गुरुग्राम में की गई घोषणा के अनुसार 15 जून तक प्रदेश के 1.20 लाख अनुबंधित कर्मचारियों को ऑफर लेटर दिए जाने थे लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी किसी कर्मचारी को नियुक्ति पत्र नहीं मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के टालमटोल से कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सचिव योगेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर 17 जुलाई को बिजली मंत्री अनिल विज के घेराव और प्रधानमंत्री के जींद दौरे के दौरान मांगों को उठाने के लिए जिला स्तर पर पूरी रणनीति तैयार कर ली गई है। सभी सब-डिविजनों के पदाधिकारियों को मांग पत्र वितरित किए गए हैं और आंदोलन को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस अवसर पर राकेश मलिक, बिल्लू दहिया, राजेंद्र चहल, प्रदीप सेन, विक्रम बांगड़, करमजीत नैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें