फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नरवाना मंडी में धान की आवक 5,079 क्विंटल, नहीं हुई सरकारी खरीद

विज्ञापन
22जेएनडी40: नई अनाज मेला मंडी में पीआर धान की पड़ी ढेरी। स्त्रोत संवाद - फोटो : शहर ​​स्थित एक बाइक शोरूम में बाइक लेने के लिए जानकारी करते लोग।
विज्ञापन
नरवाना। शहर की मंडी में सोमवार को पीआर धान की आवक हुई लेकिन सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई। मंडी में अभी तक मील भी अलॉट नहीं हुई हैं।
विज्ञापन

मंडी प्रशासन के अनुसार नरवाना मंडी में सोमवार, मंगलवार, वीरवार और शनिवार को डीएफसी एजेंसी खरीद करेगी, जबकि बुधवार और शुक्रवार को खरीद की जिम्मेदारी डीएफएससी एजेंसी के पास होगी।
वहीं धमतान, गढ़ी, धनौरी और खरल सब-यार्ड में केवल डीएफएससी एजेंसी द्वारा खरीद की जाएगी। मंगलपुर सब-यार्ड में धान की खरीद वेयरहाउस एजेंसी करेगी। अधिकारियों ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए मंडी में साफ-सफाई, तुलाई और बोरी उपलब्धता के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

मंडी के अंदर शेड के नीचे प्रॉपर तरीके से साफ सफाई करवा दी गई है। मंडी में जहां पर सड़क टूटी थी। वहां पर कंक्रीट डलवाई और जालियां लगवाई गई, ताकि बरसात होने पर पानी सड़कों पर इकट्ठा न हो। मंडी के अंदर पानी की व्यवस्था सुचारू करवा दी गई है।
मंडी में खरीद के आंकड़े
21 सितंबर 2025 तक मंडी में धान की कुल आवक 5,079 क्विंटल रही। रविवार को ही 1509 किस्म की धान की खरीद 925 क्विंटल दर्ज की गई। इसके अलावा मंडी में 1718, 1125, 1121 और बासमती किस्मों की भी अच्छी आवक रही। धान के अलावा अन्य फसलों की बात करें तो बाजरे की 282 क्विंटल आवक रही। कपास की स्थिति कमजोर रही। इस बार अब तक मात्र 20 क्विंटल कपास मंडी में आई है। सोमवार तक कपास की मात्र 6 क्विंटल खरीद हुई है
विज्ञापन


फसलों के भाव

कपास– 5,300 से 6,350 रुपये प्रति क्विंटल

1509 धान – 2,750 से 3,260 रुपये प्रति क्विंटल

बाजरा – 2,000 से 2,610 रुपये प्रति क्विंटल

वर्जन

नरवाना अनाज मेला मंडी व सब यार्डों में धान की खरीद के लिए एजेंसी अलॉट हो चुकी हैं। वहीं अभी मिल अलॉट नहीं हुए। मंडियों में आ रही पीआर धान के लिए खरीद पोर्टल पर गेट पास काटने शुरू करवा दिए गए हैं। वहीं अगर मंडी में व्यवस्थाओं की बात करें तो हम मंडी के अंदर धान की फसल और इस सीजन को लेकर पूरी तरह तैयार हैं क्योंकि सभी व्यवस्थाएं और इंतजाम पुख्ता हैं। –पूजा, सचिव मार्किट कमेटी सचिव।

22जेएनडी40: नई अनाज मेला मंडी में पीआर धान की पड़ी ढेरी। स्त्रोत संवाद- फोटो : शहर स्थित एक बाइक शोरूम में बाइक लेने के लिए जानकारी करते लोग।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें