फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वन महोत्सव पर जिलेभर में 5000 पौधे रोपे, संरक्षण का लिया संकल्प

विज्ञापन
06जेएनडी07: एक पेड़ मां के नाम अ​भियान के तहत जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व अ​धिकारी पौधरोपण
विज्ञापन
जींद। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से वन महोत्सव के तहत वीरवार को सर्कल कार्यालय परिसर समेत जिले के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण अभियान चलाया गया और 5000 पौधे रोपे गए। अधीक्षक अभियंता विक्रम सिंह मोर ने अधिकारियों और कर्मचारियों से पर्यावरण संरक्षण के दो-दो पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना ही नहीं बल्कि उनका संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने घर, प्लॉट, कार्यालय या अन्य सार्वजनिक स्थान पर पौधे लगाए और उनकी देखभाल करे तो पर्यावरण प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। धरती को हरा-भरा बनाया जा सकता है।
कार्यकारी अभियंता भानु प्रकाश शर्मा और प्रशांत सिल्वानिया ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने जींद, जुलाना, नरवाना, उचाना और सफीदों में बड़े स्तर पर पौधारोपण किया है। महिलाएं लगाए गए पौधों की नियमित सिंचाई और देखभाल भी कर रही हैं।
विज्ञापन

जिला सलाहकार रणधीर मताना ने बताया कि अभियान के तहत जिले में कुल 5000 पौधे लगाए गए हैं। इनमें जुलाना में 3000, जींद में 1250, सफीदों में 250, नरवाना में 250 तथा उचाना में 250 पौधे शामिल हैं। इस अवसर पर खंड समन्वयक दिनेश कुमार, ईश्वर सिंह, सुरेंद्र दुग्गल तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें