फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बस में यात्री की जेब से निकाले 50 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बस अड्डे से बस में सवार होकर सफीदों जा रहे व्यक्ति की जेब से अज्ञात व्यक्ति ने 50 हजार रुपये निकाल लिए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सफीदों के गांव मुआना निवासी सतीश कुमार ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 21 नवंबर को वह अपने पिता ओमप्रकाश को दवाई दिलवाने के लिए हिसार गया था। दोपहर बाद वे दोनों दवाई लेकर गांव मुआना के लिए चल पड़े। वे जींद बस अड्डे से सफीदों की बस में सवार हो गए। बस में काफी भीड़ थी। जब बस सफीदों रोड पर पहुंची तो उसने अपनी जेब में रखी हुई 50 हजार रुपये की राशि गायब मिली। उसने बस में राशि बारे पूछताछ की, लेकिन राशि के बारे में कोई पता नहीं चला। जांच अधिकारी एसआई बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ पैसे चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें