फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खरकगादिया से 600 लीटर लाहन और और 35 लीटर कच्ची शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सीआईए सफीदो की टीम ने गांव खरकगादिया में छापा मारकर एक घर से 600 लीटर लाहन और 35 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। कार्रवाई से पहले आरोपी भागने में कामयाब हो गया। सदर थाना पुलिस ने खरकगादिया गांव निवासी बलविंद्र उर्फ किंदर के खिलाफ एक्साइज एक्ट में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सीआईए सफीदों की टीम सोमवार को एएसआई कमल सिंह के नेतृत्व में खेड़ी तलोडा से ढाठरथ मोड़ पर मौजूद थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि खरकगादिया गांव में बलविंद्र सिंह उर्फ किंदर अपने घर पर अवैध शराब निकलने का काम करता है। छापा मारा जाए तो आरोपी शराब सहित काबू किया जा सकता है। इसके बाद टीम ने तत्परता से कारवाई करते हुए लविंदर सिंह उर्फ किंदर के घर पर छापा मारा। पुलिस को देखकर आरोपी भाग गया। पुलिस ने तलाशी ली तो स्टोर से चार ड्रमों में रखी 600 लीटर लाहन और एक प्लास्टिक की कैन में 35 लीटर कच्ची शराब मिली। सफीदों सदर थाना पुलिस ने कच्ची शराब और लाहन कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें