फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 50 परिवारों को मिली मुफ्त बिजली की सौगात, वितरित किए चेक

विज्ञापन
01जेएनडी32: उपभोक्ताओं को सब्सिडी चेक वितरित करते हुए एसडीओ दीपक। स्रोत निगम। - फोटो : katra news
विज्ञापन
नरवाना। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना नरवाना क्षेत्र में आम लोगों के लिए राहत लेकर आई है। योजना के तहत नरवाना मंडल में अच्छी प्रगति देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

वीरवार को नए साल के शुभ अवसर पर एक्सईएन ओपी नरवाना डिवीजन की ओर से सब-अर्बन नरवाना उपमंडल के 50 घरेलू उपभोक्ताओं को स्टेट फाइनेंशियल असिस्टेंस एसएफए के अंतर्गत कुल 20.80 लाख रुपये की सब्सिडी राशि के चेक वितरित किए गए।
योजना का मकसद लोगों को अपने घर की छत पर सोलर रूफ टॉप सिस्टम लगाने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि वे खुद बिजली बना सकें और हर महीने आने वाले भारी बिजली बिल से राहत पा सकें। साथ ही इससे स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा को भी बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन

बिजली विभाग की इस पहल की उपभोक्ताओं ने सराहना की है। योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से सोलर सिस्टम पर सीधी सब्सिडी दी जा रही है। इसके अलावा हरियाणा सरकार ने भी गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए अतिरिक्त सब्सिडी का प्रावधान किया है जिससे यह योजना और भी लाभकारी बन गई है।
योजना के तहत उपभोक्ता हर महीने करीब 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली बना सकते हैं। इससे न केवल बिजली बिल में बड़ी बचत हो रही है, बल्कि अतिरिक्त बिजली ग्रिड में देने पर लाभ भी मिल सकता है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि सोलर सिस्टम लगने के बाद उनका बिजली बिल काफी कम हो गया है।



एक किलोवाट के सोलर सिस्टम पर 30 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 60 हजार रुपये, तीन किलोवाट सिस्टम पर 78 हजार रुपये की सहायता मिलती है।



20 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता मिल रही

परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक है तो उन्हें दो किलोवाट तक के सोलर प्लांट पर 25 हजार रुपये प्रति किलोवाट के हिसाब से अधिकतम 50 हजार रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी दी जा रही है। वहीं, जिनकी आय 1.80 लाख से 3 लाख रुपये तक है उन्हें दो किलोवाट तक 10 हजार रुपये प्रति किलोवाट यानी अधिकतम 20 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता मिल रही है।


बिजली विभाग पूरी पारदर्शिता के साथ लोगों को इस योजना का लाभ दिला रहा है। आमजन से अपील है कि वे सोलर ऊर्जा को अपनाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इससे बिजली पर निर्भरता कम होगी, खर्च घटेगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण मिलेगा। –दीपक, एसडीओ, सब-अर्बन , बिजली निगम नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें