फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने युवती के लिए दी दवा, पांच बच्चों ने खाई, सभी बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के डोहाना खेड़ा गांव स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले एक बच्चे को गांव के ही एक युवक ने एक युवती को देने के लिए गोलियां दी। यह गोलियां बच्चों ने स्कूल में खा ली, जिससे पांच बच्चे बेहोश हो गए। पांचों को नरवाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

डोहाना खेड़ा के सरकारी स्कूल में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पांच छात्र बेहोश हो गए। इनको नरवाना के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। यहां पता चला कि बच्चों ने बेहोशी की गोलियां खाई हैं। गोलियां खाने के बाद बच्चों को बेहोशी छाने लगी और उल्टियां शुरू हो गई। चार बच्चों को इलाज नागरिक अस्पताल में और एक बच्चे का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। यह गोलियां एक छात्र के बैग में थी। परिजनों के अनुसार छात्र ने बताया कि गांव के एक युवक ने उसको गोलियों का पैकेट दिया था, जिसमें आठ गोलियां थी। वह गोली किसी युवती को देने के लिए कहा गया था। उसने वह गोली उसे नहीं दी। आधी छुट्टी में वह उन गोलियों को डस्टबिन में डालने जा रहा था तो उसके साथ मौजूद अन्य दोस्तों ने मीठी गोली समझकर खा ली। उसने बताया कि इनमें से एक छात्र ने तीन गोली व बाकी चार ने एक एक गोली खाई है। छात्र ने बताया कि गोली खाने के बाद बेहोशी आने लगी और उल्टियां लगी। एक छात्र ने यह अध्यापकों को बताई। बाद में परिजनों व अध्यापकों ने सभी बच्चों को नरवाना पहुंचाया। जहां उपचार के बाद बच्चों की हालत ठीक बताई गई है।
बाजार में नहीं मिलती गोलियां
नागरिक अस्पताल में इलाज के दौरान डॉ. हिमांशु ने गोलियों का यह पैकेट देखा तो उन्होंने बताया कि यह गोलियां बेहोशी के लिए इस्तेमाल की जाती है। इस प्रकार की गोलियां बाजार में नहीं मिलती हैं। सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार उनकी स्कूल के मुखिया से बात हुई है कोई बड़ी बात नहीं है। सभी बच्चे ठीक हैं। उनके पास किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं है लेकिन फिर भी वह अपने स्तर पर मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें