जींद। उचाना के नचारखेड़ा में अज्ञात ने मकान का ताला तोड़कर 49 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी करने की धारा लगाकर मामला दर्ज कर लिया है।
नचारखेड़ा निवासी राजबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 अप्रैल रात को उनके घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। इस दौरान चोरों ने घर में घुसकर अलमारी में रखे 49 हजार रुपये चोरी कर लिए। जब सुबह वह घर लौटे तो उन्हें अलमारी खुली हुई मिली। सामान बिखरा हुआ मिला। अलमारी में रखी नकदी नहीं मिली। जांच अधिकारी एएसआई विनय कुमार ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। संवाद