फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राज्य स्तरीय फुटबॉल गोथिया कप रोहतक और हिसार को हराकर जींद जीता

Sun, 27 Apr 2025 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
26जेएनडी07-विद्यालय पहुंचने पर खुशी जाहिर करती हुई राजकीय कन्या उच्च विद्यालय बीबीपुर की खिलाड़
विज्ञापन
जींद। 24 से 25 अप्रैल तक फुटबॉल फरीदाबाद मानव रचना की ओर से हुई राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में रोहतक और हिसार को हराते हुए जींद जिले की टीम विजेता बनी। अब यह विजेता टीम गोथिया कप खेलने के लिए स्वीडन के लिए रवाना होगी। इस टीम में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय बीबीपुर की पांच लड़कियां देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय के मुख्य अध्यापक मुकेश गोयत और गावं के सरपंच सुखबीर सहित स्टाफ सदस्यों ने खिलाड़ियों का फूलमालाओं और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। शारीरिक शिक्षक राजेंद्र सिंह ने विद्यालय की इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों के अभिभावकों, विद्यालय के स्टाफ सदस्यों और शिक्षा समिति के सदस्यों को दिया। मुकेश गोयत ने कहा कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं। लड़कियां पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी लड़कों से बेहतर प्रदर्शन कर रहीं हैं। ऐसे में अभिभावकों को चाहिए कि लड़कियों को भी लड़कों के समान खेलकूद और पढ़ाई के समान अवसर प्रदान करें। हालांकि पहले की अपेक्षा अभिभावकों की सोच में अंतर आया है, जो भविष्य के लिए अच्छे संकेत हैं। इस मौके पर चंद्रभान, राममेहर, रामकुमार, सुरेंद्र, कपिल, दीपक शाहू, अजीत व संदीप शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें