11जेएनडी27: नागरिक अस्पताल में ऑप्रेशन थियेटर के बाहर बैठे तामीरदार। संवाद
जींद। जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच फरवरी से शुरू हुए आयुष्मान सर्जिकल सप्ताह में 49 मरीजों की सर्जरी हुई। यह विशेष शिविर पांच फरवरी को शुरू हुआ था। अंतिम दिन जनरल सर्जरी की तीन, आंखों के एक व गायनोलॉजी की सर्जरी हुई।
शिविर में पांच फरवरी को सात, छह फरवरी को आठ, सात फरवरी को 11 व नौ फरवरी को 11 सर्जरी, 10 फरवरी को मंगलवार को सात सर्जरी हुई। बुधवार को आयुष्मान सर्जिकल सप्ताह के अंतिम दिन पांच सर्जरी की गई। आयुष्मान भारत योजना सर्जिकल सप्ताह के लिए स्पेशल तौर पर पांच आपरेशन थिएटर तैयार किए गए थे।
बाक्स
आयुष्मान सर्जिकल सप्ताह के तहत 49 सर्जरी की गई हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज मिलने के कारण मरीजों के ऑपरेशन निशुल्क किए गए हैं।