फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 33 स्थानों पर 4676 लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाता बुजुर्ग। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे दिन भी टीकाकरण उत्सव मनाया। इस दौरान सभी पीएचसी व सीएचसी समेत नागरिक अस्पतालों में 4676 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। निजी अस्पतालों में किसी भी व्यक्ति ने वैक्सीन नहीं लगवाई। इसमें सबसे अधिक 45 से 60 वर्ष के बीच के 2342 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत के संक्रमित होने पर सिविल सर्जन ने जिला प्रतिरक्षण अधिकारी का कार्यभार वरिष्ठ दंत सर्जन डॉ. रमेश पांचाल को सौंप दिया है।
विज्ञापन

डॉ. रमेश पांचाल ने बताया कि सोमवार को 4676 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इनमें सात स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पहली, 12 ने दूसरी डोज लगवाई। सात फ्रंट लाइन वर्कर ने पहली तथा 12 ने दूसरी डोज लगवाई। 45 से 60 वर्ष के बीच आयु वर्ग के 2337 लोगों ने पहली तथा छह ने दूसरी डोज लगवाई। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 2224 बुजुर्गों ने पहली तथा 63 ने दूसरी डोज लगवाई। चारों निजी अस्पतालों में एक भी व्यक्ति ने वैक्सीन नहीं लगवाई। डॉ. रमेश पांचाल ने कहा कि जिले में 14 अप्रैल तक टीकाकरण उत्सव मनाया जाएगा। इसमें अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल वैक्सीन लगाने का कार्य कुछ कम रफ्तार से चल रहा है। इसे और अधिक तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें