फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायक मासूम शर्मा को धमकी देने के आरोप में महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणवी गायक मासूम शर्मा को व्हाट्सएप कॉल कर जान से मारने की धमकी देने को लेकर जुलाना पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

मासूम शर्मा को 16 मार्च को व्हाट्सएप से कॉल आई थी। जिसमें मासूम शर्मा के साथ न केवल गाली-गलौज की गई थी, बल्कि जान से मारने की धमकी दी गई थी। मासूम शर्मा की शिकायत पर जुलाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में रोहतक जिले के गांव कन्हेली निवासी दीक्षा को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि ब्राह्मणवास निवासी मासूम शर्मा को धमकी देने के एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया गया था। अब एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें