फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मियों के अधिकारों का अधिकारी करें संरक्षण : कृष्ण कुमार

Fri, 15 Sep 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। अधिकारी सफाई कर्मचारियों के अधिकारों का संरक्षण करें। गांवों में कार्यरत सफाईकर्मियों के शोषण या उनसे अनावश्यक कार्य लेने की कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। सफाई कर्मचारी बंधुआ मजदूर नहीं है। हमें मिलकर सफाईकर्मियों के जीवनस्तर को ऊंचा उठाने और उनके बच्चों को शिक्षित करने की दिशा में मजबूती के साथ प्रयास करने चाहिए। ये बातें हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन कृष्ण कुमार ने शुक्रवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में हुई बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहीं।
विज्ञापन


आयोग के चेयरमैन ने नगर परिषद और नगरपालिका क्षेत्र के साथ गांवों और अन्य विभागों में कार्यरत सफाईकर्मचारियों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि अनुबंधित सफाईकर्मियों को आयुष्मान-चिरायु भारत योजना का लाभ दिलवाएं। उन्हें ईएसआई सुविधा दिलाई जाए। सबको समय पर वेतन देना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह संवेदनशीलता के साथ सफाईकर्मियों को उनके अधिकार दिलाएं। बैंकों के माध्यम से उन्हें ऋण सुविधा दिलाएं। कहा कि सफाई कर्मियों के खाते खोलें। औद्योगिक क्षेत्रों में भी विशेष रूप से सफाईकर्मियों की स्थिति की समीक्षा करते हुए निगरानी रखी जाए। उन्होंने श्रम विभाग को निर्देश दिया कि वह सफाईकर्मियों को दी जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए बोर्ड बनवाकर विभागों में लगवाएं। इससे सफाईकर्मियों को योजनाओं की जानकारी मिलेगी और वे उनका लाभ उठा सकेंगे। इस अवसर पर डीएमसी सुरेंद्र बैनिवाल, शुगर मिल एमडी प्रवीण कुमार, नगर परिषद के ईओ अतर सिंह, सतीश गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें