20जेएनडी21-उचाना अनाज मंडी में योग दिवस से पहले रिहर्सल कार्यक्रम में योग करते हुए कर्मचारी। सं
उचाना। अनाज मंडी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व तैयारी के रूप में योग रिहर्सल का आयोजन किया गया। 453 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 152 महिलाएं शामिल थी। खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पा रानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। आयुष विभाग के डॉ. कृष्ण श्योकंद ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
पुष्पा रानी ने कहा कि योग से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। योग कई बीमारियों से बचाव करता है। जोड़ों के दर्द से पीड़ित लोग योग के माध्यम से स्वस्थ हो सकते हैं। 21 जून को योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में उचाना के विधायक देवेंद्र अत्री मुख्य अतिथि होंगे। उचाना खंड के सभी विद्यालयों के विद्यार्थी और कर्मचारी कार्यक्रम में भाग लेंगे। संवाद