फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शिविर में 450 लोगों के स्वास्थ्य की जांच

विज्ञापन
फोटो 24जेएनडी08-सीआरएसयू में लगे ​शिविर में जांच करवाने पहुंचे छात्र-छात्राएं और अन्य। स्रोत वि
विज्ञापन
जींद। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस और सेवा संकल्प अभियान के तहत वीरवार को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में करीब 450 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ कुलसचिव प्रोफेसर डॉ. सीमा गुप्ता ने किया। इसमें ईसीजी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और एनीमिया समेत विभिन्न स्वास्थ्य जांच निशुल्क की गईं। जांच के बाद स्वास्थ्य विशेषज्ञों और स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रतिभागियों को आवश्यक परामर्श भी दिया।
डॉ. सीमा गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य जीवन की सबसे महत्वपूर्ण पूंजी है। नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर कई स्वास्थ्य समस्याओं की समय रहते पहचान की जा सकती है। स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन व्यक्ति की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ समाज के विकास में भी योगदान देते हैं।
विज्ञापन

एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. नवीन लडवाल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने के लिए कार्य कर रही है।
स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम विद्यार्थियों और कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाने में सहायक हैं। पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्वास्थ्य केंद्र के निदेशक प्रो. आनंद मलिक और डॉ. निशा ने शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संदीप, डॉ. कविता और डॉ. वीरेंद्र आचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें