फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अनाज मंडियों में 449066 एमटी गेहूं की हुई आवक

Wed, 24 Apr 2024 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। किसानों को अनाज बेचने में किसी तरह की परेशानी न आए, इसलिए अनाज मंडियों, अन्न खरीद केंद्रों में खरीद का काम किया जा रहा है। जिले की अनाज मंडियों में अब तक 449066 मीट्रिक टन गेहूं आ चुका है और उसे एजेंसियों ने खरीद भी लिया है। यह जानकारी डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फूड सप्लाई एजेंसी ने 157873 मीट्रिक टन, हैफेड ने 146877 मीट्रिक टन, एफसीआई ने 9958 मीट्रिक टन व हरियाणा वेयर हाउस ने 134358 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है। उन्होंने बताया कि जींद की अनाज मंडी में 49512 मीट्रिक टन, सफीदों की अनाज मंडी में 54032 मीट्रिक टन, नगूरां की अनाज मंडी में 18778 मीट्रिक टन, उचाना में 54360 मीट्रिक टन, नरवाना में 33859 मीट्रिक टन, पिल्लूखेड़ा की अनाज मंडी में 52231 मीट्रिक टन, जुलाना की अनाज मंडी में 51587 मीट्रिक टन, छातर की अनाज मंडी में 11871 मीट्रिक टन तथा उझाना की मंडी में 8453 मीट्रिक टन गेहूं आ चुका है। उन्होंने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे फसल खरीद के कार्य को इसी प्रकार से तेजी से से करवाने के साथ उठान का भी कार्य दुत गति से होता रहे, ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें