फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मिशन बुनियाद और सुपर 100 के लिए 420 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी विद्यार्थियों को आईआईटी और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी का अवसर देने वाली मिशन बुनियाद और हरियाणा सुपर-100 योजनाओं को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पांच नवंबर से शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के महज छह दिनों में जिले से दोनों योजनाओं के लिए कुल 420 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें मिशन बुनियाद के लिए 314 और हरियाणा सुपर-100 के लिए 106 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
शिक्षा विभाग का लक्ष्य इन योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन उपलब्ध करवाना है। शैक्षणिक सत्र 2027-29 के लिए आवेदन प्रक्रिया के साथ ही विभाग ने सरकारी स्कूलों में जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके तहत विशेष टीमें राजकीय विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को योजनाओं की पात्रता, प्रवेश परीक्षा, चयन प्रक्रिया और मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देंगी।
विद्यार्थियों को उन युवाओं की सफलता की कहानियां भी दिखाई जाएंगी, जिन्होंने सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करने के बाद इन योजनाओं के माध्यम से आईआईटी, नीट और प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश हासिल किया है।
इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में यह विश्वास पैदा करना है कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से वे भी बड़े शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंच सकते हैं। मिशन बुनियाद के तहत वर्तमान में आठवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चयनित किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को नौवीं और दसवीं कक्षा के दौरान विशेष शैक्षणिक मार्गदर्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में शुरू हुई इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों की गणित, विज्ञान और अन्य विषयों की बुनियादी समझ मजबूत करना और उन्हें आगे की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी बेहतर शैक्षणिक अवसर मिल सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें