फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नागरिक अस्पताल में मरीज से मारपीट के मामले में सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में इलाज करवाने के लिए पत्नी के साथ पहुंचे सम्मी से मारपीट और अभद्र व्यवहार करने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने सुरक्षा गार्ड कपिल को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भगवान नगर, रोहतक रोड निवासी भावना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच नवंबर को सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह अपने पति सम्मी नागराज के साथ नागरिक अस्पताल में इलाज करवाने पहुंची थी। इस दौरान सुरक्षा गार्ड कपिल ने उनके पति के साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि सुरक्षा गार्ड कपिल, डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों ने मिलकर उसके पति का रास्ता रोक लिया और उनके साथ मारपीट की। विरोध करने पर उन्हें धमकी भी दी गई। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि मामले में सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें