फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेकंट्रोवर्सी नौ साल से दिखाई नहीं दे रहे विधायक : सहवाग

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ साल से दिखाई नहीं दे रहे विधायक : सहवाग
विज्ञापन

अपनी आंखों का इलाज करवाएं सहवाग : विधायक
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। कांग्रेस नेता और पिछले चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार रहे प्रमोद सहवाग ने जींद के विकास को लेकर प्रदेश सरकार पर हमला बोला। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले नौ साल से विधायक भी कहीं दिखाई नहीं दे रहे। इससे जींद विधानसभा क्षेत्र पिछड़ गया है। इस पर विधायक डॉ. हरिचंद मिढ़ा ने कहा कि यदि उन्हें वे (विधायक) और उनके काम दिखाई नहीं देते तो सहवाग अपनी आंखों व दिमाग का इलाज करवाएं।
मंगलवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रमोद सहवाग ने कहा कि सरकार ने पिछले तीन साल में जींद में सिर्फ घोषणाएं की हैं। मेडिकल कॉलेज की चारदीवारी तक नहीं बनी है। अर्बन इस्टेट की सड़कें गांवों की गलियों से भी बदत्तर हैं। शहर में जलभराव का बड़ा संकट बना हुआ है। सहवाग ने कहा कि हैरानी की बात है कि इन सब समस्याओं को जींद के विधायक डॉ. हरिचंद मिढ़ा भी नहीं उठा रहे हैं। सहवाग ने कहा कि लोगों की समस्याओं को लेकर विधायक कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। इस पर विधायक डॉ. हरिचंद मिढ़ा ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में दस साल तक जींद की जनता पेयजल के लिए तरसती रही, लेकिन अब उनके प्रयास से यहां नहरी पानी की परियोजना शुरू होने जा रही है। इसके अलावा कई गांवों में अपने प्रयासों से स्टेडियम, जल घर बनवाए हैं। यदि ये काम सहवाग को नजर नहीं आ रहे तो उन्हें अपनी आंखों व दिमाग का इलाज करवाना चाहिए।
विज्ञापन

ये पब्लिक है सब जानती है
इनेलो और कांग्रेस के राज को प्रदेश और जींद जिला की जनता ने भुगता है। इनेलो के राज में सिर्फ लोगों का शोषण हुआ है और कंाग्रेस के राज में जींद के साथ हर प्रकार का भेदभाव हुआ है। जींद को कांग्रेस व इनेलो की सरकारों ने अति पिछड़े जिलों में लाकर खड़ा कर दिया। वर्तमान सरकार इस भेदभाव को कम करने के लिए प्रयास कर रही है। जींद का 25 वर्षों से अटका पड़ा बाईपास शुरू हो गया है। बस स्टैंड बनने लगा है। कांग्रेस द्वारा उलझाए गए फोर लेन प्रोजेक्ट को गति प्रदान की जा रही है। सैकड़ों काम हैं, जो गिनवाए जा सकते हैं। पब्लिक सब जानती है।
विज्ञापन

अमरपाल राणा, जिलाध्यक्ष भाजपा
कांग्रेस घर-घर अभियान चलेगा
पत्रकार वार्ता के दौरान प्रमोद सहवाग ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में हुए कामों को गिनवाने के लिए 26 जुलाई से 31 दिसंबर तक कांग्रेस घर-घर अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को बीते चार सालों में भाजपा सरकार द्वारा की गई हवा हवाई बातों के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें