फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार रजिस्ट्रेशन और अपडेशन के लिए जिले में खोले 32 आधार केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आधार रजिस्ट्रेशन और अपडेशन के लिए जिले में खुले 32 केंद्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। अब जिलेभर में नए आधार कार्ड बनवाने और पुरानों को अपडेट करवाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जिले मेें लोगों को आधार कार्ड से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी नहीं रहेगी, क्योंकि जिले में अब 32 आधार केंद्र खोले गए हैं। अब से पहले जिले में तहसील स्तर पर ही यह सेवाएं दी जाती थी। जिसकी वजह से लोगों को आधार बनवाने और इसमें बदलाव करने के लिए खंड कार्यालय पर ही जाना होता था। अब ग्रामीण क्षेत्र में आधार सेंटर खोले गए हैं। जिसमें लोगों को बहुत ज्यादा हद तक आधार में होने वाली भागदौड़ से राहत मिलेगी। आधार की यह सभी मशीनें सरकारी परिसर में ही चलाई जाएंगी। वहीं पर इन मशीनों को मंजूरी दी गई हैं।
नया आधार पंजीकरण होगा नि:शुल्क
इन केंद्रों पर नया आधार पंजीकरण करवाने के लिए कोई फीस उपभोक्ताओं की नहीं देनी होगी। इसके अतिरिक्त पुराने आधार में सुधार करवाने के लिए उपभोक्ता को केवल 30 रुपये खर्च करने होंगे। अगर कोई केंद्र संचालक निर्धारित फीस से ज्यादा पैसे उपभोक्ताओं से लेगा तो उसके खिलाफ जिला मुख्यालय पर शिकायत दी जा सकती है। शिकायत सही मिलने पर आधार केंद्र को बंद करने का प्रावधान है।
विज्ञापन

कहां-कहां पर लगी हैं मशीनें
जिला सचिवालय जींद में 2, नागरिक अस्पताल जींद में 3, स्वास्थ्य केंद्र कंडेला, स्वास्थ्य केंद्र छात्तर, स्वास्थ्य केंद्र उझाना, स्वास्थ्य केंद्र दनोदा कला, ग्राम सचिवालय दरियावाला, पंचायत घर अमरावली खेडा, बीडीपीओ कार्यालय जुलाना, तहसील कार्यालय जुलाना, एमसी कार्यालय जुलाना, स्वास्थ्य केंद्र धनोरी, एम सी कार्यालय नरवाना, तहसील कार्यालय नरवाना में 2, ग्राम सचिवालय उझाना, तहसील कार्यालय पिल्लू खेडा, एमसी कार्यालय सफीदों, तहसील कार्यालय सफ ीदों, बीडीपीओ कार्यालय सफीदों, सिविल अस्पतला सफीदों, पंचायत घर अंटा, पंचायत घर मोरखी, स्वास्थ्य केंद्र डिडवाड़ा, नगर पालिका उचाना, ग्राम सचिवालय खटकड़, ग्राम सचिवालय कहसून, स्वास्थ्य केंद्र मुआना, ग्राम सचिवालय मुआना में स्थापित की गई है।
विज्ञापन

डिजिटल सुविधाओं को लेकर नहीं रहेगी परेशानी
आधार कार्ड को लेकर किसी को कोई परेशानी न हो इसको लेकर विभाग अग्रसर है। डीआईडीएस की तरफ से जिले में 32 आधार केंद्र खोले गए हैं, भविष्य में इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी ताकि लोगों को ओर ज्यादा सुविधा मिल सके।
संदीप शर्मा डीएम डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सोसायटी (डीआईटीएस) जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें