फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हर गांव में मिलेगी बैंकिंग की सुविधा, सीएससी और एचडीएफसी बैंक का हुआ करार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जुलाना। अब जल्द ही हर गांव में लोगों को बैंकिंग की सुविधा गांव के ही अटल सेवा केंद्रों पर मिलेगी। इसके लिए अटल सेवा केंद्र और एचडीएफसी बैंक के मध्य करार हो चुका है। अब जल्द ही एचडीएफसी बैंक से मिलने वाली सुविधाओं को गांव में अटल सेवा केंद्रों पर देने का निर्णय सरकार ने लिया है। इससे ग्रामीणों को शहर के चक्कर काटने से छुटकारा मिलेगा। अब हर गांव में मौजूद सीएससी के वीएलई को बैंक मित्र बनाया गया है। वीएलई गांव में रहने वाले लोगों को बैंक से संबंधित हर सुविधा दिलाएगा। इससे ग्रामीण आंचल में रहने वाले लोगों को काफी फायदा होगा।
यह सुविधा जुलाई के अंत तक ही जिले के सभी गांवों में शुरू होगी। इससे एक तो वीएलई (विलेज लेवल इंटरप्राइजिज) की आमदनी में इजाफा होगा और दूसरा गांव में बेहतर सुविधा लोगों को मिलेगी। जींद के वीएलई बैंकिंग के मामले में डीजी-पे एप के माध्यम से लेन-देन करने में प्रदेश में अव्वल रहे हैं। जिले में कुल 300 गांवों में सीएससी (कॉमल सर्विस सेंटर) स्थापित किए गए हैं जो लोगों को सभी सरकारी और गैर सरकारी सुविधाएं दे रहे हैं। जिले के वीएलई ऑल ट्रांजेक्शन के मामले में भी पीछे नहीं हैं। यह बैंक मित्र अब गांव में लोगों को छोटे-मोटे व्यापार या फिर अन्य काम शुरू करने के लिए लोन भी दिला सकेगा। इसके साथ गांव में बुजुर्गों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। अब तक प्रत्येक गांव में बैंक नहीं होने के कारण इन लोगों को दूर से पेंशन लानी पड़ रही थी। गांव में पेंशन बंटवाने का सरकार के पास भी कोई ठोस विकल्प नहीं था। प्रत्येक गांव में यह सेवा शुरू होने पर बुजुर्गों को इसका बहुत लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त भी बैंकों से मिलने वाली सभी सुविधाएं गांव में ही मिल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी माह के अंत तक शुरू करने का लक्ष्य
जिले के सभी सीएससी में बैंकिंग की यह सुविधा इसी माह पूरी करने का लक्ष्य है। यह सुविधा इन केंद्रों पर शुरू होने से एक तरफ तो वीएलई की आमदनी बढ़ेगी और दूसरा गांव बैंकिंग की सेवाओं के लिए गांव से बाहर जाकर होने वाली परेशानी से बचा जा सकेगा।
-कुलदीप शर्मा, डीएम, सीएससी, जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें