अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। मंगलवार दोपहर बाद करीब तीन बजे ओल्ड कोर्ट रोड स्थित पीएनबी बैंक के सामने लगा बिजली का 500 केवी का ट्रांसफार्मर ज्यादा लोड होने के कारण फूंक गया। जिससे करीब 1200 उपभोक्ताओं को 26 घंटे के बाद बिजली की सप्लाई मिल सकी। जिससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को 500 केवी का ट्रांसफार्मर ज्यादा लोड होने के कारण फूंक गया। उसके बाद विभाग को कोई 500 केवी का ट्रांसफार्मर नहीं मिल पाया। पूरी रात उपभोक्ताओं को भारी परेशानी रही। रात को घरों में इन्वर्टर भी जवाब दे गए। इधर विद्युत प्रसारण निगम के अधिकारी 500 केवी का ट्रांसफार्मर तलाश करते रहे। बुधवार को जब नहीं मिला तो 200-200 केवी के दो ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली की सप्लाई चालू की।
500 केवी का नहीं मिला ट्रांसफार्मर इस ट्रांसफार्मर के जलने के बाद यहां रखने के लिए 500 केवी का ट्रांसफार्मर की तलाश की लेकिन आसपास कहीं नहीं मिला। जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद 200-200 केवी के दो ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली की सप्लाई चालू की।
संजीव कुमार जेई
उपभोक्ताओं को हुई परेशानी
500केवी का ट्रांसफार्मर ज्यादा लोड होने के कारण फूंक गया। उसके बाद उपभोक्ताओं को 26 घंटे के बाद बिजली मिल पाई जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कैलाश सिंगला पूर्व प्रधान नप