फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रोष स्वरूप सरकार के कफन के लिए मांगी भीख

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
मांगों को लेकर आंदोलन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विरोध का नया तरीका अपनाया। बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार के कफन के लिए शहर में भीख मांगी।
विज्ञापन

इस दौरान सीटू से संबंधित आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन ने बाजार में खास अभियान चलाया। महिलाएं हाथों में डिब्बे लेकर बाजार में निकली और दुकानदारों व अन्य लोगों से सरकार के कफन के लिए भीख का आह्वान किया। यूनियन की जिला सचिव सुमन देवी ने कहा कि सरकार के साथ यूनियन के प्रतिनिधियों की कई दौर की बातचीत चली हुई है। सरकार आंदोलन के मांग मुद्दों का समाधान करने की बजाए आंदोलन को कमजोर करने की कोशिशों में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें