फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में सहमति के बावजूद जींद की फिजाओं में तनाव बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सतीश जागलान
विज्ञापन

जींद। दिल्ली में हुई अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति व सरकार के बीच हुए समझौते के बावजूद जींद की फिजाओं में तनाव बरकरार है। हालांकि यशपाल मलिक ने अपनी न्याय यात्रा को वापस ले लिया है फिर भी दूसरे राजनीतिक दलों के विरोध के स्वर अभी शांत नहीं हुए हैं। इस कारण रैली में सुरक्षा प्रबंधकों में प्रशासन कोई चूक नहीं छोड़ना चाहता।
बताते चलें कि 15 फरवरी को जींद में भाजपा युवा हुंकार रैली कर रही है। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने इसके पेरलल अपनी न्याय यात्रा शुरू करने का आह्वान किया था। यशपाल मलिक ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से रैली स्थल पर पहुंचने को कहा था। अब दिल्ली में हुई सरकार व समिति के बीच वार्ता सिरे चढ़ गई है और यशपाल मलिक ने अपनी न्याय यात्रा वापस ले ली है। इससे भाजपा नेताओं ने राहत की सांस तो जरूर ली है लेकिन दूसरे दलों कांग्रेस व इनेलो द्वारा विरोध के स्वर अब भी बरकरार हैं। इनेलो काले गुब्बारे व झंडों से इस रैली का विरोध करेगी। इसी प्रकार कांग्रेस भी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को काले झंडे दिखाने का ऐलान कर चुकी है। कुछ अन्य सामाजिक संगठन भी शाह की रैली का विरोध कर रहे हैं। इन सबके मद्देनजर जिला प्रशासन रैली की सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक नहीं छोड़ना चाहता।
विज्ञापन


आईजी से लेकर डीजीपी कर चुके दौरा
रैली की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसएसपी डॉ. अरुण सिंह तो प्रतिदिन सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते ही हैं। इसके साथ-साथ हिसार रेंज के आईजी संजय सिंह, एडीजी लॉ एंड आर्डर मोहम्मद अकिल भी रैली की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले चुके हैं। सोमवार को खुद डीजीपी बीएस संधु ने भी रैली स्थल पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अब तक रैली की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 30 कंपनियां जींद पहुंच चुकी हैं। डीजीपी बीएस संधु ने बारिश से हुए कीचड़ के बीच पूरी रैली स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं की मैराथन जारी
रैली की तैयारियों को लेकर भाजपा नेताओं का दौरा जारी है। खुद सीएम मनोहरलाल, केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, भाजपा प्रभारी अनिल जैन, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, कृषिमंत्री ओमप्रकाश धनखड़ भी रैली स्थल का जायजा ले चुक े हैं। भाजपा अनुशासन समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर गणेशीलाल भी भाजपा कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें