फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच फरवरी को जींद में होगी अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की राज्य स्तरीय बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। स्थानीय हांसी रोड स्थित रचना गार्डन में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की पांच फरवरी को राज्य स्तरीय बैठक होगी। बैठक की अध्यक्षता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक करेंगे। बैठक में समिति के पदाधिकारियों के साथ-साथ जाट समाज के हजारों कार्यकर्ता भाग लेेंगे। जिला प्रधान कैप्टन भूपेंद्र सिंह ने यहां जुटने वाली भीड़ को देखते हुए डीसी अमित खत्री को इसके बारे में अवगत करवा दिया है। बैठक की तैयारियों को लेकर जिला समिति ने जाट धर्मशाला में बैठक कर पदाधिकारियों की ड्यूटी लगा दी।
विज्ञापन

जिला प्रधान कैप्टन भूपेंद्र सिंह जागलान ने कहा कि हरियाणा सरकार की वादाखिलाफी के कारण आज प्रदेश के जाट समाज में रोष है। 18 फरवरी को जिला स्तरीय पर मनाए जाने वाले शहीदी दिवस की तैयारियों तथा आगामी रणनीति के बारे में पांच फरवरी को जींद में होने वाली राज्य स्तरीय की बैठक में विचार-विर्मश किया जाएगा। बैठक को अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष यशपाल मलिक संबोधित करेंगे। इसके लिए जिला पदाधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है। कैप्टन ने कहा कि बैठक में समिति के पदाधिकारियों के साथ-साथ जाट समाज के हजारों लोग भाग लेंगे। सभी की सहमति से आगामी रणनीति पर विचार किया जाएगा। आज की बैठक को जयपाल, रामकुमार मलिक, रामकरण दलाल, हरदीप कुमार, रतन सिंह बिरोली, रणधीर सिंह पोकरी खेड़ी, तेलुराम देशवाल, मास्टर परिवार सिंह, बलवान सिंह, जगपाल मलिक, विजेंद्र सिंह, अजमेर सिंह, जसवीर सिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें