पांडू पिंडारा तीर्थ से श्रद्धालु का पर्स चोरी
जींद। गांव पांडू पिंडारा तीर्थ पर स्नान करने आए एक श्रद्धालु का पर्स और मोबाइल चोरी कर लिया। पर्स में नौ हजार रुपये की नकदी व अन्य जरूरी कागजात थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
गांव जोंधन पानीपत निवासी सत्यनारायण ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 अक्तूबर को वह पांडू पिंडारा तीर्थ पर अमावस्या के दिन स्नान करने के लिए आया हुआ था। जब वह तीर्थ के बाहर कपड़े निकालकर पास के बाथरूम में गया तो वहां से चार युवकों ने उसका पर्स चोरी कर लिया। पर्स में नौ हजार रुपये, तीन एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड सहित अन्य कीमती सामान चोरी हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।