फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सप्ताह से नहीं हो रही पेयजल की सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शामलो कलां में दो सप्ताह से नहीं हो रही पेयजल की सप्लाई
विज्ञापन

जन-स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बोले, कम वोल्टेज आने से हो रही है परेशानी

अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना।
भयंकर गर्मी के बीच यदि 15 दिन से पेयजल की सप्लाई नहीं हो तो क्या हाल हो सकता है। यह सब शामलो कलां के लोग झेल रहे हैं। ग्रामीणों के साथ पंचायत ने पेयजल संकट हल करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग से गुहार लगाई, लेकिन अधिकारियों ने यह मामला बिजली निगम के सिर पर डाल दिया। अधिकारियों का कहना है कम वोल्टेज के कारण सप्लाई नहीं दी जा रही है।
गौरतलब है कि मंगलवार को पानी की किल्ल्त को लेकर ग्रामीणों ने जलघर पर ताला जड़ दिया था। महिलाओं का कहना है कि उन्हें उमस भरी गर्मी में 15 दिनों से पानी नसीब नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करोड़ों रुपये का जलघर होते होते हुए भी ग्रामीणों के कंठ प्यासे हैं। पानी की किल्लत के चलते
उन्हें दर-दर भटकना पड़ रहा है। सरपंच स्नेहलता ने ग्रामीणों को आश्वसन दिया कि वह समस्या
को हल करवा देंगे। सरपंच के आश्वसन के बाद ही ग्रामीणों ताला खोलने के लिए राजी हो गए।
पानी के संकट को हल करने के लिए जब सरपंच जन-स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ से मिला तो
उन्हें कहा कि आप यह समस्या उनकी नहीं है, बिजली निगम कार्यालय जाएं। जब सरपंच की
टीम बिजली निगम एसडीओ से मिले तो एसडीओ ने भी हाथ खड़े कर दिए और कहा कि पीछे
से ही बिजली की वोल्टेज कम आ रही है। ऐसे में ग्रामीणों का पानी का संकट का समाधान
होता नजर नहीं आ रहा है।


शामलो कलां जलघर में है 35 एचपी की मोटर
शामलो कलां गांव की आबादी ज्यादा होने के कारण जलघर में 35 एचपी की मोटर है जो कम बिजली मिलने से चलती नहीं है। मोटर के नहीं चलने से ग्राीमणों को पानी की सप्लाई नहीं मिलती है। छोटी मोटरों से गांव में पानी नहीं पहुंचता है। पानी नहीं मिलने से ग्रामीणों में त्राही-त्राही मची हुई है।

मेरे आश्वसन के बाद ही महिलाओं ने जलघर से ताला खोला था। जन-स्वास्थ्य विभाग से पानी
के संकट को दूर करने की गुहार लगाई मगर उन्होंने बिजली निगम इस समस्या का हल करेगा
यह कहकर बात टहला दी। जब बिजली निगम एसडीओ से इस बोर में कहा गया तो उन्होंने भी
हाथ खड़े कर दिए। एसडीओ ने कहा कि इस समस्या के बारे में वह कुछ नहीं कर सकता।
स्नेहलता, सरपंच शामलो कलां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें