अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
बारिश शुरू होते ही शहर को मलेरिया और डेंगू के मच्छर के डंक का खतरा सता रहा है। अब तक मलेरिया के दस मरीज सामने आ चुके हैं। कई स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिल चुका है। शनिवार को भी पांच और स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। अब स्वास्थ्य विभाग ऐसे लोगों और अधिकारियों को नोटिस देगा, जिनके यहां लार्वा मिल रहा है।
गौरतलब है कि मलेरिया और डेंगू को लेकर प्रशासन की तैयारियों पर अमर उजाला ने 14 जुलाई के अंक में समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद फिर से प्रशासन शनिवार को जांच के लिए शहर में निकला। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम को पांच जगह डेंगू का लार्वा मिला। यह भी सरकार विभागों में। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अर्जुन स्टेडियम के पास बने जन स्वास्थ्य विभाग के पंप और स्टेडियम में जांच की। यहां जन स्वास्थ्य विभाग की टंकियों में डेंगू का लार्वा मिला। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां तैनात कर्मचारी को टंकियों की सफाई करने को कहा। वहीं जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यालय में भी डेंगू का लार्वा मिला। यहां एक पुरानी पानी की टूटी हुई टंकी को उल्टा कर रखा गया था, जिसमें डेंगू का लार्वा पनप रहा था। इसके अलावा स्टेडियम के मैदान हो रही पेयजल की लीकेज के एक प्वाइंट पर भी लार्वा मिला।
मलेरिया के मच्छरों की भरमार
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस दौरान स्टेडियम और आसपास की जगहों पर जांच की मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों की भी भरमार मिली। इस दौरान टीम ने यहां पर मच्छर मारने वाली दवा भी डाली।
दिए जाएंगे नोटिस
स्वास्थ्य विभाग की टीम जिला भर में जांच कर रही है, जहां भी पानी रुका हुआ है और यहां डेंगू का लार्वा मिल रहा है, वहां नोटिस भेजा जाएगा। यदि कोई व्यक्ति या अधिकारी व्यवस्था सुधारने का आश्वासन देता है तो, वहां दोबारा जांच की जाएगी।
डॉ. सतीश सुलेख, नोडल अधिकारी।
यहां मिले हैं मलेरिया के मरीज
स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक आंकड़ों की मानें तो अभी तक जिला में दस मरीज मलेरिया से ग्रस्त मिल चुके हैं। इसमें जींद में एक मरीज, सफीदों में पांच, पिल्लूखेड़ा में एक, खरकराजी में एक और कंडेला सीएससी के अंतर्गत दो केस मिले हैं।
सावधान! शहर में खतरनाक हो गया है डेंगू का डंक
जिला खेल अधिकारी के कार्यालय सहित पांच जगह मिला लार्वा
अब नोटिस भेजने की तैयारी में स्वास्थ्य विभाग
फोटो नंबर
15जेएनडी11: स्टेडियम के पास जनस्वास्थ्य विभाग के पंप पर पानी की जांच करते स्वास्थ्य विभाग की टीम।
15जेएनडी13: जिला खेल अधिकारी कार्यालय में टंकी की सफाई करवाते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।
15जेएनडी14: स्टेडियम में हुई पानी की लीकेज में पनप रहे मच्छर।
15जेएनडी15: स्टेडियम में मच्छर मारने की दवा डालते स्वास्थ्यकर्मी।