फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस चल रही थी सरसों तेल मिल, जुलाना में पेट्रोल पंप सील

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
सीएम फ्लाइंग की छापेमारी बुधवार को दूसरे दिन भी जिले भर में जारी रही। फ्लाइंग टीम ने अलेवा, जींद और जुलाना में कई जगह छापेमारी की। इस दौरान जींद में बिना लाइसेंस के एक सरसों के तेल मिल का भंडा फोड़ा हुआ तो, जुलाना में सप्लाई बंद होने के बावजूद एक पेट्रोल पंप तेल बेच रहा था। वहीं, अलेवा में अवैध रूप से बिक रही शराब पकड़ी गई।
सीएम फ्लाइंग टीम सुबह करीब साढ़े नौ बजे रोहतक रोड स्थित एक ऑयल मिल पर पहुंची। यहां मिल स्टोर बंद मिला। इसके बाद सीएम फ्लाइंग ने स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी। करीब तीन घंटे इंतजार के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची, जिसमें सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया भी साथ रहे। यहां सीएम फ्लाइंग टीम ने बताया कि मिल के पास कोई लाइसेंस नहीं। ऑयल मिल में हजारों लीटर सरसों का तेल और तीन ब्रांड के रैपर मिले, जबकि उसके पास लाइसेंस एक का भी नहीं है। इस पर सीएम फ्लाइंग टीम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को मिल सील करने की सिफारिश की, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए सिर्फ सैंपल लेने की बात कही। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के और सीएफ फ्लाइंग टीम के बीच बहस भी हुई। यहां स्वास्थ्य विभाग पुलिस पर मामला टालता रहा। वहीं पुलिस ने कहा कि अभी स्वास्थ्य विभाग ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है, इसके आधार पर वे कार्रवाई कर सकें।
विज्ञापन

दूसरी ओर बुधवार को सीएम फ्लाइंग ने जुलाना में हांसी रोड पर स्थित महाराजा अग्रसैन पेट्रोल पंप पर छापेमारी की। टीम ने पेट्रोल पंप पर डीजल, पेट्रोल व लाइसेंस की जांच की। पेट्रोल पंप पर खामियां पाने के कारण टीम ने पेट्रोल पंप को सील कर दिया।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक राजेश कुमार आर्य के साथ सीएम फ्लाइंग सोमवार को महाराज अग्रसेन पेट्रोल पंप पर पहुंचे। पेट्रोल पंप बिना लाइसेंस के चल रहा था। इसके बाद टीम ने इसे सील कर दिया है। जांच में पता चला कि 24 फरवरी के बाद कोई तेल की कोई सप्लाई नहीं आई है। इसके बावजूद यहां पर तेल बेचा जा रहा है। हालांकि तेल बेचने के पुख्ता सबूत टीम को नहीं मिले।
बाक्स
उनको सूचना मिली थी कि जुलाना के हांसी रोड पर बिना लाइसेंस के पेट्रोल व डीजल की बिक्री चल रही है। इसी को लेकर यहां पर छापेमारी की गई और पाया कि 24 फरवरी 2017 के बाद कंपनी ने तेल की सप्लाई बंद कर रखी है। जिस तरह से यहां लोग आ रहे हैं, इससे लग रहा है कि यहां तेल की बिक्री चल रही है। हालांकि, कोई मशीन चलती नहीं पाई गई है।
विज्ञापन

राजेश आर्य, डीएफएससी जींद

रोहतक रोड पर सरसों के तेल की पैकिंग का काम चल रहा है। यहां कंपनी मालिक के पास लाइसेंस नहीं है। इसके बावजूद हजारों लीटर तेल व पैकिंग के लिए रैपर बरामद किए गए हैं। सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं।
डॉ. पालेमार कटारिया, डिप्टी सिविल सर्जन

सीएम फ्लाइंग टीम ने की जिले भर में छापेमारी
बिना लाइसेंस चल रही थी सरसों तेल मिल, जुलाना में पेट्रोल पंप सील
तेल मिल को सील करने पर स्वास्थ्य विभाग और सीएम फ्लाइंग टीम में ठनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें