फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

41 लैब टेक्नीशियन निलंबन के बावजूद काम पर आए

विज्ञापन
जींद के नागरिक अस्पताल मेें टेस्ट करवाने पहुंचे मरीज। - फोटो : bureau
विज्ञापन
प्रदेश भर के लैब टेक्नीशियनों के हड़ताल पर जाने के बाद सरकार द्वारा जिले भर के सभी 41 लैब टेक्नीशियनों को निलंबित करने के बाद भी जींद के नागरिक अस्पताल में बुधवार को 44 लैब टेक्नीशियन काम पर आए और काम किया। वहीं नरवाना में काम बाधित रहा। इससे मरीजों को बिना टेस्ट करवाए ही वापस लौटना पड़ा। गौरतलब है कि मांगों को लेकर प्रदेश भर के लैब टेक्नीशियन ने सोमवार व मंगलवार को हड़ताल की थी। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने हड़ताल में शामिल सभी लैब टेक्नीशियनों को निलंबित कर दिया था। इस फैसले के अनुसार बुधवार को सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा जिले भर के सभी लैब टेक्नीशियनों को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


नरवाना में चरमराई व्यवस्था
बुधवार को सस्पेंड हुए नरवाना के सभी लैब टेक्नीशियन कर्मचारी हेडक्वाटर जींद पहुंचे। इस कारण नागरिक अस्पताल में लोगों के टेेस्ट करने वाला कोई नहीं रहा। इससे अस्पताल में आए कुछ मरीज तो बिना टेस्ट करवाए ही वापस लौट गए। मरीज संदीप, सरबती, सुनीता, महेश, कमल, अमर ने बताया कि सरकार द्वारा लैब टेक्नीशियन पर जो कार्रवाई की है वह ठीक या गलत हमें इसका पता नहीं है, लेकिन अस्पताल में लोगों के टेस्ट करने के लिए लैब कर्मचारियों का होना अति आवश्यक है।
 
 सुबह से कर रहे हैं इंतजार
अंकुश ने कहा कि लैब टेक्नीशियन की कमी के कारण भारी भीड़ हैै जिसके कारण कई घंटों से इंतजार कर रहा हूं। अंकुश ने कहा कि पहले ही अस्पताल में स्टाफ व डॉक्टरों की कमी है और अब लैब टेक्नीशियन को भी सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने कहा कि सामान्य अस्पताल सरकार नही ,भगवान भरोसे चल रहे हैं।
विज्ञापन


सामान्य अस्पताल के विनोद, अशोक, पुरुत्तोम व सतबीर लैब टेक्नीशियन को सस्पेंड कर दिया गया है। उनके अभाव में अनुबंध आधार पर लगे कर्मचारियों की ड्यूटी लैब में लगाई गई है। इस मामले में सरकार व उच्च अधिकारी कार्रवाई कर रहें हैं।
- डॉ. देवेंद्र बिंदलिश, एसएमओ नागरिक अस्पताल नरवाना।

करीब 30 प्रतिशत अधिक टेस्ट
दो दिन की हड़ताल का असर बुधवार को साफ देखा गया। नागरिक अस्पताल में जहां अन्य दिनों में करीब एक हजार से लेकर 1100 तक मरीजों के टेस्ट होते थे, वहीं बुधवार को 1400 मरीजों के टेस्ट किए गए।

विभाग के आदेशानुसार सभी 41 लैब टेक्नीशियन को निलंबित कर दिया गया है। हां इन लोगों ने मानवता के नाते काम जारी रखा है। फिलहाल कोई अन्य आदेश नहीं हैं।
- डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन


विभाग के आदेशानुसार लैब टेक्नीशियन को दोपहर बाद दो बजे रिलीव किया गया है। जब तक काम जारी रहा। नियमानुसार निलंबित कर्मचारी काम नहीं कर सकता। ऐसे में सभी निलंबित कर्मचारी अगले आदेश आने तक सिविल सर्जन कार्यालय में हाजिरी लगाएंगे। वैसे रात तक निलंबन आदेश वापस आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

 - ओमपाल ढांडा, जिलाध्यक्ष, एलटी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें