फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने पर और खुले में कूड़ा डालने पर 40 हजार जुर्माना

Mon, 18 Dec 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नगर परिषद टीम ने सोमवार को शहर में पॉलिथिन बेचने वालों की दुकानों पर छापेमारी की। टीम द्वारा करीब छह दुकानों पर पर दबिश देते हुए लगभग 40 हजार रुपये जुर्माना किया गया। एक दुकान से पालीथिन, डिस्पोजल बरामद हुए तो कहीं दुकानदार खुले में कचरा फेंकते पाए गए। अभियान का नेतृत्व डीएमसी सुरेंद्र बैनीवाल ने किया। कार्रवाई के दौरान टीम में डीएमसी के अलावा सचिव सुरेंद्र दांगी, सीएसआई अनिल नैन मौजूद रहे।
विज्ञापन


नगर परिषद द्वारा शहर में पालीथिन बिक्री पर रोक लगाई गई है, लेकिन भारी संख्या में शहर में पाॅलीथिन बिक रहा है। इसे लेकर नगर परिषद के अधिकारियों ने रविवार शाम को ही रेकी कर ली थी। अधिकारी खुद ग्राहक बनकर दुकानों पर पहुंचे थे और वहां पर मौजूद माल के बारे में जानकारी हासिल की थी। रात को ही रेकी के दौरान खुले में कूड़ा डालने की फोटो कर ली गई थी। सोमवार को डीएमसी सुरेंद्र बैनीवाल के नेतृत्व में नगर परिषद के अधिकारी फील्ड में उतरे और रेकी वाली जगहों पर दस्तक दी। इस दौरान घंटा घर चौक के पास एक दुकान से भारी मात्रा में पॉलीथिन जब्त की गई। अधिकारियों के अनुसार यहां से पालीथिन के चार कट्टे बरामद हुए हैं। डीएमसी सुरेंद्र बैनीवाल ने कहा कि जींद शहर को पालीथिन मुक्त तभी बनाया जा सकता है। जब लोग पूरा सहयोग करें।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें