फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 42 डिग्री तापमान से धान की पनीरी 40 फीसदी खराब

Wed, 11 Jun 2025 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी13-खेत में लगी धान की पनीरी। संवाद
विज्ञापन
उचाना। मौसम का तापमान लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया है। गर्मी और लू के चलते किसानों की लगाई गई धान की पयोद (पनीरी) पर ज्यादा असर पड़ रहा है। धान की पनीरी 40 प्रतिशत तक खराब हो चुकी है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के डॉ. सुखवीर ने बताया कि किसानों को चाहिए कि वह समय-समय पर धान के लिए तैयार की जा रही पनीरी में थोड़ा-थोड़ा करके पानी लगाएं। इससे दोपहर के समय में पानी गर्म होने से पयोद खराब नहीं हो। फसल में ज्यादा समय तक पानी भरा नहीं रखें। गर्मी के कारण फसल पीली पड़ने और खराब होने की स्थिति में तुरंत कृषि विभाग के डॉक्टर से सलाह लें। अगर हो सके तो किसान दिन में स्प्रे पंप की सहायता से पानी का छिड़काव करें।
किसान रोहित, बबलू, अशोक, जंगीर और संदीप का कहना है कि इस साल भी पिछले साल की तरह काफी फसल खराब हो रही है। यह बढ़ते तापमान के कारण हो रहा है। बीज के जिस हिस्से से पौधा निकलना शुरू होता है, बीज वहीं से खराब हो रहा है। इस कारण से फसल के लिए लगाई पयोद 40 से 45 प्रतिशत खराब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें